Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Raksha Bandhan Shopping Rules: भाई की कलाई पर भूल से भी न बांधें ऐसी राखी, कष्टमय हो जाता है जीवन
Raksha Bandhan 2023: हिन्दू संस्कृति का बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षाबंधन आने वाला है। सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व इस वर्ष 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
यह पर्व भाई बहन के बीच प्रेम और सम्मान का उत्सव मनाता है। मुहूर्त देखकर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं और कुछ तोहफें भी।

आज के समय में बाज़ार में कई तरह की डिज़ाइन और फैशन की राखियां आ चुकी हैं, लेकिन कुछ राखियां भाइयों के लिए शुभ होने की जगह अशुभ साबित हो सकती हैं। जानते हैं अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त किन बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए -
अशुभ चिन्ह
कई बार अपने छोटे भाई के लिए किसी कार्टून या गेम से प्रेरित राखी खरीद लेते हैं लेकिन उनमें कुछ अशुभ चिन्ह जैसे आधा चक्र या क्रॉस बना हो सकता है, ऐसे में यह आपके भाई के जीवन पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।
रक्षा सूत्र का रखें ध्यान
राखी किस धागे में बंधी होती है इसका भी प्रभाव भाई के जीवन पर पड़ता है। मौली से बनी राखियाँ सबसे शुभ मानी जाती है। इसके साथ फूल और मोतियों से बनी राखियां भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
देवी देवता की तस्वीर वाली
किसी देवी देवता की तस्वीर वाली राखियां भी नहीं बांधनी चाहिए। कुछ दिनों के बाद राखियां टूटकर गिर जाती हैं। ऐसे में भगवान की तस्वीर वाली राखी पहनना अच्छा नहीं माना जाता।
खंडित राखियां
टूटी हुई राखी भाई की कलाई को शोभा नहीं देती है। इसलिए राखियां खरीदते वक्त जल्दबाज़ी ना करें और इस बात का ख्याल रखें कि राखी कहीं से भी टूटी हुई ना हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
