Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Rakshabandhan 2025: 8 या 9 अगस्त कब है रक्षाबंधन? राखी बांधने के लिए बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे खास त्योहार होता है, जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र और सुखद जीवन की कामना करती हैं। हर बहन इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है। हर साल की तरह 2025 में भी राखी का पर्व लेकर आया है ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है।अगस्त को है। मगर राखी की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम है। कुछ कह रहे हैं कि 8 अगस्त को रक्षाबंधन है तो कुछ कह रह हें 9 को है।
दरअसल सोशल मीडिया और पंचांगों में 8 और 9 अगस्त दोनों तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है कि आखिर किस दिन राखी बांधना सही रहेगा? ऐसे में सही मुहूर्त और दिन जानना बेहद जरूरी है ताकि बहनें शुभ समय में अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकें। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं सही तारीख और शुभ मुहूर्त।

किस दिन है रक्षाबंधन?
इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। हर साल रक्षाबंधन पर भद्रा काल होता है लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं है। जी हां, अच्छी बात ये है कि इस साल भद्रा काल एक दिन पहले यानी 8 अगस्त तो दोपहर 2:12 मिनट से शुरू होगा और 9 अगस्त को सुबह 1:52 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 9 अगस्त के दिन भद्रा का साया बहनों की टेंशन नहीं बढाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025
इस साल रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा काल नहीं है तो लेकिन राखी बांधने का शुभ समय जरूर होता है।
9 अगस्त 2025 को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 से शुरू हो जाएगा और दोपहर को 1:24 तक रहेगा।
राखी बांधने का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:53 तक रहेगा। इस समय में राखी बांधना बहुत शुभ माना जाता है।

कब है भद्रा काल?
इस साल भद्रा काल 8 अगस्त को रहेगा, और 9 अगस्त की सुबह तक समाप्त हो जाएगा, इसलिए 9 अगस्त को पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। खास तौर पर दोपहर के समय राखी बांधना शुभ होगा।
क्यों है मुहूर्त का ध्यान रखना जरूरी होता है?
हर साल राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। दरअसल राखी एक धार्मिक परंपरा है और यदि इसे भद्रा काल या अशुभ समय में बांधा जाए तो इसका पुण्य फल कम हो सकता है। शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई की उम्र लंबी होती है और रिश्ते में मिठास बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
