Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Ayodhya Ram Mandir Guests List: राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ये हस्तियां रहेंगी मौजूद
Ayodhya Ram Mandir Guests List: प्रतीक्षा की घड़ी अब पूरी होने वाली है। रामलला पूरे विधि विधान से अभूतपूर्व मंत्रोच्चारण की ध्वनि के बीच अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे। तारीख निश्चित कर दी गयी है। 22 जनवरी 2023 को प्राण प्रतिष्ठा होगी जिस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनेंगे 4000 साधु-संत के अलावा 2500 अनेक क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि। आइये जानते हैं कौन हैं ये भाग्यशाली अतिथि।
राम लला प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये मेहमान

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में एक तरफ पुरोहित गण होते हैं तो दूसरी तरफ यजमान। पुरोहित के तौर पर संत समाज से गिने चुने लोग होंगे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी अतिथि के तौर पर नहीं बल्कि यजमान के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
नरेन्द्र मोदी के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित होंगे वो हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत। इनके अलावा अतिथियों की लिस्ट में शामिल हैं उन शहीदों के परिवार जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण गंवाएं। इनके बाद लेखक, कवि, साहित्यकार, फिल्म जगत से जुड़े लोग भी उपस्थित होंगे।

प्रयास किया जा रहा है कि समाज के हर वर्ग के गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया जाए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक़ तक़रीबन ढाई हजार ऐसे लोगों की सूची बन रही है जिनका भारतीय समाज के उन्नयन में योगदान रहा है जैसे परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक और उनके परिवार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, फिल्मकार, कवि, लेखक, अधिवक्ता, सेवानिवृत न्यायाधीश, व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट, कलाकार, पुलिस प्रशासन के सेवानिवृत अधिकारी, दूसरे देशो में भारत के राजदूत और साथ ही राष्ट्रवादी बुद्धिजीवी।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के हिसाब से देश के राष्ट्रीय राजनितिक पार्टियों के नेताओं सहित मीडिया के 100 प्रसिद्ध हस्तियों को भी बुलाया जायेगा। कुल मिलकर 140 विभिन्न संप्रदायों के 4000 साधु-संत के अलावा 2500 गणमान्य अतिथि उपस्थित होंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications