Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय कोट्स और संदेश
Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: 22 जनवरी वो ऐतिहासिक दिन है जब अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम लला विराजमान हुए थे। इस पावन अवसर सदियों की प्रतीक्षा, अनगिनत बलिदान और करोड़ों हिंदुओं की अटूट आस्था का फल है, अयोध्या का भव्य राम मंदिर। 22 जनवरी का वह ऐतिहासिक पल आज भी हर भारतीय के मानस पटल पर जीवंत है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। आज जब हम इस मंगलकारी दिवस की वर्षगांठ मना रहे हैं, तो पूरा देश एक बार फिर राम मय हो गया है।
यह दिन केवल एक मंदिर के निर्माण का नहीं, बल्कि भारत के गौरव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उत्सव है। इस खास मौके पर अपने मित्रों, परिवार और करीबियों को राम भक्ति के रंग में सराबोर करने के लिए हम लेकर आए हैं सबसे सुंदर और प्रभावशाली शुभकामना संदेश (Wishes & Quotes)। इन संदेशों के जरिए आप न केवल बधाई दे सकते हैं, बल्कि राम नाम की महिमा को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। जय श्री राम!

प्रभु श्री राम की भक्ति में रंगे शुभकामना संदेश
"सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ की हार्दिक बधाई!"
"मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी। जय श्री राम!"
"अयोध्या के राजा का साथ हो, सिर पर हमेशा राम जी का हाथ हो। राम उत्सव की शुभकामनाएं!"
"राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है, ऐसे रघुनंदन को हमारा सादर प्रणाम है।"
"आज फिर वही उत्साह है, वही उमंग है, क्योंकि हमारे राम लला हमारे संग हैं।"
"जिनके मन में राम हैं, भाग्य में उनके वैकुंठ धाम है। जय श्री राम!"
"सदियों का सपना सच हुआ, राम लला का आगमन हुआ। इस पावन दिवस की बधाई!"
"राम नाम का जप करो, हर बाधा से डरो मत। जय श्री राम!"
शायराना और भक्तिमय संदेश
"राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंत समय पछताएगा, जब प्राण जाएंगे छूट। जय श्री राम!"
"गरज उठे गगन सारा, समुद्र छोड़े अपना किनारा, हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे जय श्री राम का नारा।"
"ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है, राम-राम बोलिए बड़ा अच्छा लगता है।"
"राम की शक्ति, राम की भक्ति, राम से ही है मुक्ति। प्राण प्रतिष्ठा दिवस की शुभकामनाएं!"
"गली-गली में दीप जलें, घर-घर में हो राम का वास, खुशियों से भर जाए सबका जीवन, यही है आज की आस।"
"राम जिनके रक्षक हैं, उन्हें किसका डर? जय रघुनंदन, जय श्री राम!"
छोटे और सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले संदेश
"राम लला विराजे द्वार, खुशियां आई अपार। जय श्री राम!"
"राम राज्य की ओर एक और कदम। जय श्री राम!"
"सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाए हैं। आज उत्सव का दिन है!"
"मेरे राम आ गए! राम मंदिर दिवस की बधाई।"
"सनातन धर्म की विजय, श्री राम की जय! जय श्री राम।"
"प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आप सभी को कोटि-कोटि बधाई।"
"हर घर राम, हर मन राम। जय श्री राम!"
आशीर्वाद और मंगलकामनाएं (Blessings & Prayers)
"प्रभु श्री राम आपके जीवन से सभी दुखों को हर लें और सुख-समृद्धि दें। जय श्री राम!"
"राम लला की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदा बनी रहे। शुभ राम उत्सव!"
"प्रभु राम आपको शक्ति, भक्ति और युक्ति प्रदान करें। जय श्री राम!"
"जैसे राम जी ने रावण का अंत किया, वैसे ही आपके जीवन से बुराइयों का अंत हो।"
"अयोध्या की पावन धरा का आशीर्वाद आप तक पहुँचे। जय श्री राम!"
राम मंदिर गौरव गाथा संदेश (Pride & Honor)
"आज का दिन हमारे पूर्वजों के संघर्ष और हमारी आस्था की जीत का दिन है। जय श्री राम!"
"भव्य मंदिर, दिव्य राम, भारत की पहचान-श्री राम!"
"राम मंदिर नहीं, यह करोड़ों भारतीयों की आत्मा का मंदिर है। जय श्री राम!"
"इतिहास रचा गया है, राम लला घर आए हैं। गौरवशाली दिवस की बधाई!"
"जब तक सूरज चांद रहेगा, राम जी का नाम रहेगा।"
हृदय को छू लेने वाले अंतिम कोट्स
"राम नाम का हीरा पहनकर, मन का अंधकार मिटाएं। राम जन्मोत्सव की बधाई!"
"राम भक्ति में जो सुख है, वो दुनिया के किसी कोने में नहीं। जय श्री राम!"
"भरोसा उन पर रखिये, जिन्होंने दुनिया बनाई है। जय श्री राम!"
"राम लला के चरणों में शीश झुकाते हैं, राम राज्य का संकल्प दोहराते हैं। जय श्री राम!"



Click it and Unblock the Notifications











