Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
श्री राम को बहुत प्रिय हैं ये पकवान, रामनवमी के दिन अर्पण करने से आयेगी समृद्धि
भगवान् श्री राम का जन्मदिन हम राम नवमी के रूप में मनाते हैं। विष्णु के अवतार भगवान् राम ने मर्यादा में रहने की प्रेरणा दी। साथ ही रावण जैसे आततायी का वध कर धर्म की पुनर्स्थापना की।
रामनवमी पर रामजी की पूजा अर्चना से विशेष लाभ होता है, प्रभु राम की कृपा बरसती है और जीवन में समृद्धि आती है। लेकिन सामान्य पूजा अर्चना, व्रत और हवन करने के साथ ही साथ आपको ये जान लेना चाहिए की भगवान् श्री राम को स्वादिष्ट भोजन बहुत प्रिय है। आइये जानते हैं की रामनवमी के दिन श्री राम को क्या क्या प्रिय भोज्य पदार्थ अर्पण किया जाये जिससे वो प्रसन्न हो जाएंगे।

नैवेद्या:
भगवन विष्णु को दूध, घी, शहद आदि बहुत प्रिय हैं और राम तो विष्णु के ही अवतार हैं इसलिए प्रभु श्री राम को भी ये सभी प्रिय हैं। सुबह स्नान ध्यान और षोडशोपचार के दौरान श्री राम को दूध, दही, देसी घी, शहद, मिसरी से बना पंचामृत अर्पित करें। लेकिन इस बात का ध्यान दें कि ये सारी चीजे गाय के दूध से बनी होनी चाहिए।

खीर
भगवान् श्री राम का सबसे प्रिय भोजन है खीर। दक्षिण भारत में खीर को पायसम कहते हैं। गाय का ताजा दूध लें, पवित्रता के साथ इसमें बासमती चावल और गुड डाल कर खीर बनाएं। इसमें काजू, बादाम, किशमिश आदि मेवे भी डाल सकते हैं। याद रखें, भगवन भाव के भूखे होते हैं इसलिए जितनी श्रद्धा से आप पकवान बनायेंगे, वह उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। अब इस खीर को केले के पत्ते पर रखकर श्री राम को अर्पित करें।

तुलसी का पत्ता
ध्यान दें की श्री राम विष्णु के अवतार हैं और वैष्णो परंपरा के अनुसार हर प्रसाद में तुलसी का पत्ता जरुर डालें। विष्णुजी को तुलसी का पत्ता बहुत प्रिय है। इसलिए राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा अर्चना के दौरान जो भी पकवान समर्पित करें, उसमें तुलसी दल जरुर डाल दें।

पंजीरी
खीर, दूध, दही और फल मूल के बाद श्री राम को जो चीज बहुत ज्यादा प्रिय है वो है धनिये की पंजीरी। सत्यनारायण भगवान की कथा में भी धनिये की पंजीरी प्रसाद के रूप में बांटी जाती है। राम नवमी के दिन पिसे हुए धनिया पावडर को घी में फ्राई कर लें। सुनहरा भूनने के बाद इसमें पीसी हुई शक्कर या गुड का बुरादा मिला दें। पंजीरी तैयार हो गयी जिसे अब श्री राम को प्रेम भाव से अर्पण कर दें।
भगवान श्री राम को पसंद है ये भी
कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन भगवान राम को बहुत प्रिय हैं। अच्छा होगा अगर इनको घर पर बना कर भोग लगाया जाए या फिर किसी ऐसे होटल से ख़रीदा जाये जहां बनाते वक़्त शुद्धता का ध्यान रखा जाता हो। ध्यान रहे कि भगवन राम को अर्पण किये जाने वाले पकवानों में नमक का इस्तेमाल नहीं होता है।
भगवान श्री राम को हलवा, लड्डू और सेवैयां भी बहुत पसंद है। इनके साथ तुलसी का पत्ता डालना मत भूलिए। चांदी की थाली या कांसे की थाली हो तो बेहतर वरना केले के पत्ते पर अर्पण करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











