Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
Ram Navami Ke Din Baal Kaat Sakte Hai Ya Nahi: रामनवमी के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Ram Navami Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्रति संपूर्ण लोगों की अटूट श्रद्धा तथा भक्ति है। रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्री राम को समर्पित है। यह खास पर्व भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाता है।
जगत के पालनहार भगवान श्री रामचंद्र जी की कृपा पाने के लिए समस्त श्रद्धालु रामनवमी पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता के मुताबिक इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम की पूजा के अतिरिक्त साधकों को रामनवमी पर कुछ नियमों का पालन करने और काम को करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि रामनवमी पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

रामनवमी 2024 की तिथि (Ram Navami 2024 Date)
हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की नवमी तिथि 16 अप्रैल दिन मंगलवार दोपहर 1:23 मिनट से प्रारंभ होगी और इसकी अगले दिन 17 अप्रैल दिन बुधवार को दोपहर 3:15 मिनट पर समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से रामनवमी का पावन पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा।
रामनवमी 2024 में पूजा का शुभ मूहर्त (Ram Navami 2024 Shubh Muhurat)
इस वर्ष रामनवमी के पावन पर्व पर बेहद ही महत्वपूर्ण योग रवि का बन रहा है। रवि योग अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में सूर्य का प्रभाव होता है। इस कारण से यह पूजा अर्चना के लिए बहुत ही मूल्यवान साबित होता है। इस समय पूजा अर्चना करने से रोग दोष कष्ट से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार 17 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः काल 11:10 मिनट से दोपहर 1:43 मिनट तक रामनवमी का कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त सायं काल 06:47 से प्रारंभ होकर सायं 7:09 तक रहने वाला है।
रवि योग रामनवमी के पूरे दिन रहेगा।
रामनवमी के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Ram Navami)
जानकारों की मानें तो रामनवमी के पावन दिन पर बाल कटवाने से भगवान राम रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार, व्यक्ति का किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से अलग अलग अर्थ जुड़े हुए हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि, खुशहाली और ज्ञान की हानि हो जाती है। बेहतर यही होगा कि रामनवमी के दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप रामनवमी से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें ताकि आपको प्रभु श्री राम को समर्पित पावन दिन पर बाल कटवाना ना पड़े। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कौशल्या पुत्र राम और जनक नंदनी सीता माता की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications