Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ramnavami 2024 Kab Hai: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 में कब मनाई जाएगी रामनवमी?
Ramnavami 2024 Kab Hai: पूरा देश राम रंग में रमा हुआ है। वर्षों के इंतज़ार के बाद अयोध्या का राम मंदिर आखिरकार बनाकर तैयार है और 22 जनवरी को इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। भगवान राम का नाम लेने भर से ही जीवन में सुख शान्ति का आगमन हो जाता है। उनकी सच्चे मन से अराधना से जीवन सफ़ल हो जाता है।
देशभर में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में रामलला के बालरूप की मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है। हिन्दू धर्म में राम नवमी श्री राम के धरती पर अवतरण का पर्व होता है। जानते हैं वर्ष 2024 में राम नवमी किस तिथि को पड़ने वाली है-

वर्ष 2024 में राम नवमी की तिथि
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01:23 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल की दोपहर 03:14 बजे तक चलेगी। अतः साल 2024 में रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जायेगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
रमा नवमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही पंचांग के अनुसार दोपहर 12:21 बजे श्री राम का जन्म समय होगा। इसलिए इस मुहूर्त पर राम की उपासना फलदायी होगी।
रामनवमी का महत्व
भगवान श्री राम श्री हरी विष्णु के सातवें रूप हैं। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार राम नवमी के दिन ही भगवान श्री राम का धरती पर अवतरण हुआ था। अर्थात इस दिन उनका जन्मदिन होता है। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
