Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ram Navami 2025: रामनवमी पर जरूर करें ये खास उपाय, भर जाएगी गोद और जल्द होगी शादी
Ram Navami Remedy : हिन्दू धर्म में रामनवमी पर्व का बहुत महत्व है। हजारों साल पहले प्रभु श्रीराम ने चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राजा दशरथ के घर माता कौशल्या के गर्भ से जन्म लिया था। इस नवमी तिथि पर भगवान राम का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाता है।
इस साल राम नवमी का पर्व 06 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताएं हैं कि अगर इस तिथि पर कुछ विशेष उपाय करें तो जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए, उन विशेष उपायों के बारे में जानें।

धन प्राप्ति के उपाय
अगर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो राम नवमी की शाम को एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 11 कौड़ियां, 11 लौंग और 11 बताशे रखकर पोटली बना लें और इसे माता सीता व प्रभु श्रीराम को अर्पित करें। साथ ही, एक कटोरी में जल लें और रामरक्षा मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे धन लाभ के रास्ते खुलेंगे और व्यापार में वृद्धि होगी।
घर की शांति के उपाय
अगर परिवार में अक्सर वाद-विवाद और क्लेश बना रहता है, जिससे सुख-शांति के रास्ते बंद नजर आते हैं, तो रामनवमी को यह उपाय करें। राम दरबार के सामने घी या तेल का दीया जलाकर भगवान राम के समक्ष बैठें और 108 बार 'श्री राम जय राम जय जय राम' मंत्र का जाप करें। इससे घर में शांति बनी रहेगी।
विवाह के लिए उपाय
अगर विवाह के योग नहीं बन रहे हैं, अच्छे प्रस्ताव नहीं आ रहे हैं, या शादी की बात बनते-बनते रह जाती है, तो रामनवमी की शाम को यह उपाय करें। भगवान राम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें। इससे विवाह से जुड़ी बाधाओं का अंत होगा और शीघ्र ही विवाह योग बनेंगे।
संतान सुख के लिए उपाय
जो लोग संतान सुख प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, वे राम नवमी पर एक नारियल लें और उसे लाल कपड़े में लपेटकर मां सीता को अर्पित करें। साथ में 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे संतान प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य के लिए उपाय
अगर घर के किसी सदस्य की तबियत लगातार खराब रह रही है, तो राम नवमी की शाम को घर का कोई दूसरा सदस्य हनुमान जी के मंदिर जाए। वहां पूरे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और बीमार व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। इससे रोग मुक्त होने में सहायता मिलेगी।
राम नवमी का पर्व न सिर्फ धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। इन उपायों को अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता प्राप्त की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications