Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ram Navami 2025 Sanskrit Wishes: ‘अस्तु शुभं रामनवमी’... इन संस्कृत श्लोकों से दें राम नवमी की शुभकामनाएं
Ram Navami 2025 Wishes in Sanskrit : राम नवमी का पावन पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो सत्य, धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम के प्रतीक हैं। इस वर्ष राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय और अधर्म पर धर्म की स्थापना का संदेश देता है। नवरात्रि के नवें दिन साधक हवन व कन्या पूजन कर अपना व्रत पूर्ण करते हैं और श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। इस शुभ अवसर पर आप संस्कृत में शुभकामनाएं दे सकते हैं।
राम नवमी पर आप हैपी राम नवमी इन संस्कृत के कोट्स, विशेज, मेसेज, संदेश आदि संस्कृत में देख सकते हैं।

अस्तु शुभं रामनवमी! (Ram Navami 2025 Wishes in Sanskrit )
1. रामाय रामचन्द्राय रामभद्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
"राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
भावार्थ - मैं उन राम, रामचन्द्र, रामभद्र, वेधस, रघुनाथ, नाथ और सीता के पति को प्रणाम करता हूँ।
2. अनिर्वेदम् च दाक्ष्यम् च मनसः च अपराजयम्।
कार्य सिद्धि कराणि आहुः तस्मात् एतत् ब्रवीमि अहम्॥
अस्तु शुभं रामनवमी!
भावार्थ- मन की प्रफुल्लता, उत्साह और धैर्य कार्य की सिद्धि के साधन कहें जाते है. इसी से मैं तुम से यह कहता हूं!
3. नमामि दूतं रामस्य सुखदं च सुरद्रुमम्।
पीनवृत्त महाबाहुं सर्वशत्रुनिवारणम्।।
अस्तु शुभं रामनवमी!
भावार्थ- मैं उस दूत हनुमान को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने राम को प्रसन्न किया. जो
देवों की मनोकामना पूर्ण कर देने वाले कल्पवृक्ष है, जिनकी लंबी भुजाए हैं, जो सभी
शत्रुओं को दूर भगाते हैं!
4. लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
भावार्थ:~ मैं सम्पूर्ण लोकों में सुन्दर तथा रणक्रीडा में धीर,कमलनयन,रघुवंश नायक,करुणा की मूर्ति तथा करुणा के भण्डार श्रीराम की शरण में हूँ !!!
5. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भावार्थ : हे मन, दीन-दुखियों के रक्षक, भव-भय (दुनिया के डर) को दूर करने वाले, श्री राम का भजन कर। नव कमल जैसी आँखों, कमल जैसे मुख, हाथ और चरण वाले श्री राम का भजन कर।
6. जिमि सरिता सागर महुँ जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपति बिनहिं बोलाएँ। धरमसील पहिं जाहिं सुभाएँ।।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भावार्थ : जैसे नदियाँ समुद्र में जाती हैं, यद्यपि समुद्र को नदी की कामना नहीं होती । वैसे ही सुख और सम्पत्ति बिना ही बुलाए स्वाभाविक ही धर्मात्मा पुरुष के पास जाती है।
7. लक्ष्मीश्चन्द्रादपेयाद्वा हिमवान्वा हिमं त्यजेत्।
अतीयात्सागरो वेलां न प्रतिज्ञामहं पितुः॥
Happy Ram Navami 2025
भावार्थ: चंद्रमा का सौंदर्य जा सकता है, हिमालय बर्फ त्याग सकता है और सागर अपनी सीमा लांघ सकता है, पर मैं पिता से की गई प्रतिज्ञा कदापि नहीं तोड़ सकता!
8. दास रहूंगा श्री राम का, भगवत गीता मेरी माता है ,
श्री राम नाम जप करूं , श्री राम ही भाग्य विधाता है।।
राम नवमी की शुभकामनाएं
9. प्रेम मय हो हृदय उसका, श्री राम बसे जिसके मन में,
भव सागर वो पार करे, जो अनुसरण करे राम का जीवन में।।
जय श्री राम
Happy Ram Navami 2025
10. हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।
Happy Ram Navami 2025



Click it and Unblock the Notifications
