Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Rama Ekadashi 2024: दिवाली शुभारंभ का संकेत है रमा एकादशी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Rama Ekadashi 2024 Kab Hai: रमा एकादशी, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह दीपावली से पांच दिन पहले आती है और इसे दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है, क्योंकि लक्ष्मी जी का एक नाम 'रमा' भी है। इस एकादशी व्रत से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है, साथ ही सुख, शांति, और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस साल रमा एकादशी का पावन व्रत कब रखा जाएगा और इसका क्या महत्व है।

रमा एकादशी 2024 तिथि और पूजा मुहूर्त (Rama Ekadashi 2024 Kab Hai?)
- रमा एकादशी तिथि: 28 अक्टूबर 2024, सोमवार
- तिथि प्रारंभ: 27 अक्टूबर 2024, सुबह 5:23 बजे
- तिथि समाप्ति: 28 अक्टूबर 2024, सुबह 7:50 बजे
रमा एकादशी व्रत का पारण समय (Rama Ekadashi 2024 Paran Timing)
- पारण का समय: 28 अक्टूबर 2024, सुबह 6:31 बजे से 8:44 बजे तक
- द्वादशी पारण: 28 अक्टूबर, 10:31 बजे तक
रमा एकादशी का महत्व: (Rama Ekadahi Significance in Hindi)
रमा एकादशी का व्रत व्यक्ति के संपूर्ण पापों का नाश करता है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है, जिससे धन-धान्य और शांति का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन गीता पाठ और दान का भी विशेष महत्व है। रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को दिवाली के शुभ अवसर पर विष्णु और लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications