Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rama Ekadashi Ke Din Hair Cut: कार्तिक माह की एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Rama Ekadashi Ke Din Hair Cut: सनातन हिन्दू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथियों का बेहद खास महत्व होता है। इसी तरह हर माह आने वाली एकादशी तिथि का भी विशेष महत्ता होती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी कहा जाता है। यह धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण तिथि है।
रमा एकादशी पर विशेष विधि विधान से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की पूजा अर्चना की जाती है जिससे घर में आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
साथ ही उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मिलता है। कुछ कार्य हैं जिन्हें रमा एकादशी के दिन नहीं करना चाहिए। इससे श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। इन्ही में से एक काम है कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन बाल कटवाना।

रमा एकादशी 2024 की तिथि (Rama Ekadashi 2024)
रमा एकादशी सोमवार, अक्टूबर 28, 2024 को
29वाँ अक्टूबर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:31 ए एम से 08:44 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 10:31 ए एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 27, 2024 को 05:23 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 28, 2024 को 07:50 ए एम बजे
रमा एकादशी पर बाल कटवाना: सही या गलत? (Hair Cut on Kartik Ekadashi)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज़ हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, किसी भी पवित्र तिथि पर बाल और नाखून कटवाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे धन, धान्य, बुद्धि, और ज्ञान की हानि हो सकती है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख है कि शुभ दिन पर बाल कटवाने से जीवन में हानि हो सकती है। इसीलिए, रमा एकादशी के दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए। बेहतर है कि ऐसी तिथियों से पहले ही बाल कटवा लें ताकि पवित्र दिनों पर इस प्रक्रिया की आवश्यकता न पड़े।
रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की श्रद्धा और आस्था से पूजा करें, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा, इस दिन किसी जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं, अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
