Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Roze Me Nakhun Katna Chahiye Ya Nahi: क्या रमज़ान महीने में नाख़ून काटने से रोज़ा टूट सकता है?
Can We Cut Nails in Roza: इस्लाम में रमज़ान के महीने को रहमत का महीना कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का ये नौवां महीना बरकत लेकर आता है। यही वजह है कि हर मुसलमान को माहे रमज़ान का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान दुआओं का दौर शुरू हो जाता है। सभी अपना समय नेकी के कामों में और अल्लाह की बंदगी करने में बिताते हैं। हर मुलसमान पर रोज़ा फर्ज है। हालांकि रोजेदारों को कई कठोर नियम और कायदों का पालन करना होता है। जाने अनजाने में हुई भूल से रोज़ा टूट सकता है और फिर इसकी भरपाई के लिए अलग नियम बताये गए हैं।
कई लोगों को अपने रोजाना के कामों को लेकर भी संशय होता है। मन में इस बात का डर रहता है कि रोज़े में ये काम जायज़ है भी या नहीं। इन्हीं में से एक काम है नाख़ून काटने का। आइये जानते हैं रमज़ान महीने में रोजे के दौरान नाख़ून काटा जा सकता है या नहीं।

क्या रमज़ान में नाख़ून काट सकते हैं? (Kya Ramzan Me Nails Kaat Sakte Hain?)
सबसे पहली बात ये है कि रोजा का नाखून काटने से कोई संबंध नहीं है। रोजा रखने वाले इंसान को केवल खाने, पीने और संभोग करने से परहेज करना होता है। रमजान का महीना इंसान को बुरे कामों जैसे चुगली करना, झूठ बोलना आदि से रोकने और खुद पर नियंत्रण रखने की सीख देता है। रोजेदार को गुनाहों, बुरी आदतों और बदनामी फैलाने से दूर रहना चाहिए, इससे रोजे का सवाब कम हो जाता है। इसलिए रोजा रखते समय नाखून काटने से रोजा अमान्य नहीं होता है। हज करते समय केवल इहराम की हालत में नाखून काटना और बाल हटाना मना है।
इसके अलावा, नाखून काटना सुन्नन अल-फ़ित्र के तहतआता है। हर शुक्रवार को नाखून काटने की सलाह दी जाती है। मुसलमानों में शुक्रवार को अपने नाखून काटना सुन्नत है।
रोजा रखने वाला शख्स अपने नाखून काट सकता है। हदीस के मुताबिक स्वच्छता इस्लाम का आधा हिस्सा है। पूरे एक महीने तक अपने नाखून न काटना अस्वच्छता है। वहीं इस्लाम एक बहुत ही साफ और पवित्र धर्म है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
