Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Ramadan 2025: 1 या 2 मार्च…भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा, जानें सहरी और इफ्तार का समय
Ramadan Starting 2025 Date: मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना रमजान जल्द ही शुरू होने वाला है। इस्लामी कैलेंडर चांद के हिसाब से चलता है, इसलिए रमजान की सही तारीख चांद देखने के बाद तय होती है। दुनिया के हर हिस्से में चांद एक ही दिन नहीं दिखता, जिससे अलग-अलग देशों में रमजान की शुरुआत अलग हो सकती है।
आमतौर पर पश्चिम एशिया में भारत और अन्य एशियाई देशों से एक दिन पहले रमजान शुरू हो जाता है। ऐसे में सऊदी अरब और अन्य अरब देशों में रमजान भारत से पहले शुरू होने की संभावना है।

रमजान की शुरुआत और चांद दिखने की संभावनाएं
इस साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शाबान का 29वां दिन 28 फरवरी को पड़ेगा। यदि इस दिन चांद दिखाई देता है, तो रमजान 1 मार्च से शुरू होगा। सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान शुरू होने की संभावना है, जबकि जिन देशों में चांद नहीं दिखेगा, वहां रमजान 2 मार्च से शुरू होगा। भारत में भी चांद देखने पर रमजान 2 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सेंटर (IAC) के अनुसार, 28 फरवरी 2025 को अधिकांश इस्लामी देशों में अर्ध चांद दिखाई देने की संभावना है। इसी के आधार पर, 1 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार भी 1 मार्च को पहला रमजान होगा। रमजान के दौरान रोजे रखना अनिवार्य होता है, जिसमें सुबह से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने की मनाही होती है।
रोजा रखने का महत्व और नियम
रमजान के पूरे महीने मुस्लिम भाई-बहन रोजा रखते हैं। रोजे में सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है और सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो तड़के सुबह खाने के बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं और शाम को सूरज ढलने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। यह सिलसिला लगातार 29 या 30 दिनों तक चलता है। इसके बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जो इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।
रमजान के दौरान अपनाए जाने वाले नियम
- सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाना-पीना मना होता है।
- झूठ बोलना, गाली देना, बुरे विचार रखना और किसी का अपमान करना सख्त मना होता है।
- पांच वक्त की नमाज पढ़नी होती है और कुरान शरीफ का पाठ करना जरूरी माना जाता है।
- रमजान में दान-पुण्य (जकात) का विशेष महत्व होता है।
- इफ्तार में हल्का और पोषणयुक्त भोजन लेना चाहिए ताकि स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
रमजान 2025 टाइम टेबल (Ramadan 2025 Time Table)
रोजों के दौरान सहरी और इफ्तार का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। नीचे 2025 रमजान का विस्तृत टाइम टेबल दिया गया है-
2 मार्च 2025: सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM)
3 मार्च 2025: सहरी (05:24), इफ्तार (6:24 PM)
4 मार्च 2025: सहरी (5:25 AM), इफ्तार (6:23 PM)
5 मार्च 2025: सहरी (05:23 AM), इफ्तार (6:25 PM)
6 मार्च 2025: सहरी (5:22 AM), इफ्तार (06:25 PM)
7 मार्च 2025: सहरी (5:21 AM), इफ्तार (6:26 PM)
8 मार्च 2025: सहरी (5:20 AM), इफ्तार (6:27 PM)
9 मार्च 2025: सहरी (5:18 AM), इफ्तार (6:27 PM)
10 मार्च 2025: सहरी (5:17 AM), इफ्तार (6:28 PM)
11 मार्च 2025: सहरी (5:16 AM), इफ्तार (6:29 PM)
12 मार्च 2025: सहरी (5:15 AM), इफ्तार (6:28 PM)
13 मार्च 2025: सहरी (5:14 AM), इफ्तार (6:29 PM)
14 मार्च 2025: सहरी (5:13 AM), इफ्तार (6:29 PM)
15 मार्च 2025: सहरी (5:12 AM), इफ्तार (6:30 PM)
16 मार्च 2025: सहरी (5:11 AM), इफ्तार (6:31 PM)
17 मार्च 2025: सहरी (5:10 AM), इफ्तार (6:32 PM)
18 मार्च 2025: सहरी (5:09 AM), इफ्तार (6:32 PM)
19 मार्च 2025: सहरी (5:08 AM), इफ्तार (6:33 PM)
20 मार्च 2025: सहरी (5:07 AM), इफ्तार (6:34 PM)
21 मार्च 2025: सहरी (5:06 AM), इफ्तार (6:35 PM)
22 मार्च 2025: सहरी (5:05 AM), इफ्तार (6:35 PM)
23 मार्च 2025: सहरी (5:04 AM), इफ्तार (6:23 PM)
24 मार्च 2025: सहरी (5:03 AM), इफ्तार (6:36 PM)
25 मार्च 2025: सहरी (5:02 AM), इफ्तार (6:37 PM)
26 मार्च 2025: सहरी (5:01 AM), इफ्तार (6:37 PM)
27 मार्च 2025: सहरी (4:59 AM), इफ्तार (6:38 PM)
28 मार्च 2025: सहरी (4:58 AM), इफ्तार (6:38 PM)
29 मार्च 2025: सहरी (4:55 AM), इफ्तार (6:39 PM)
30 मार्च 2025: सहरी (4:53 AM), इफ्तार (6:39 PM)
ईद-उल-फितर की संभावित तारीख
रमजान खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल 30 या 31 मार्च 2025 को ईद होने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications
