Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ramadan Mubarak Quotes: चांद के दीदार से हुआ रमजान का आगाज, इन शायरी के साथ दें पहले रोजे की मुबारकबाद
Ramzan Ka Pehla Roza Mubarakbaad Quotes : रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है, जो इबादत, ध्यान और आत्मा की शुद्धि का समय होता है। इस महीने में मुसलमान रोजे रखते हैं, कुरान पढ़ते हैं, पांच बार नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत में व्यस्त रहते हैं। रमजान का उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और दान-पुण्य के कार्यों को बढ़ावा देना है।
सऊदी अरब में 28 फरवरी को रमजान का चांद नजर आने के बाद 1 मार्च से रोजा रखा जा रहा है, वहीं भारत में आज चांद नजर आया है, जिससे कल यानी 2 मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा। इस महीने में मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। रमजान का महीना मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। रमजान के पहले रोजे के मौके पर इस इबादत के मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों को मुबारकबाद भेजकर की जाती है, ताकि इस समय की भलाई और खुशी साझा की जा सके। यह समय है एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का। रमजान मुबारक!

पहले रोजे की मुबारकबाद शायरी (Ramadan First Roza 2025 Wishes )
1. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी।
Happy Ramadan 2025
2. खुशियां नसीब हों, जन्नत नसीब हों,
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो,
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का,
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।
आप सभी को रमजान मुबारक!
3. रहमतों की बारिश हो,
गुनाहों से माफी मिले,
दुआएं कबूल हों और दिल को सुकून मिले।
रमजान 2025 मुबारक।
4. रोजे की रहमत,
दुआओं की बरकत,
इबादत से रोशन हो आपका जहान,
रहमत से महक उठे आपका अरमान।
रमजान 2025 की दिल से मुबारकबाद।
5. रमजान के इस पाक महीने में रोशनी हो आपके हर रास्ते में,
खुशियां हो हर दिल में, दुआएं हों हर लब पर,
और बरकत हो हर घर में।
रमजान मुबारक।
6. रोशन दिलों में हो ईमान की रोशनी,
हर दुआ में शामिल हो सुकून की बंदगी।
रमजान का महीना है रहमतों का साया,
हर लब पर बस खुदा का नाम आया।
रमजान मुबारक
7. चमक उठा है चांद, ये रमजान का पैगाम है,
रहमतों की बारिश है, बरकतों का इनाम है।
रमजान मुबारक
8. सजदे में झुका हर सिर, दुआओं में असर है,
रहमते बरस रही हैं, हर दिल में असर है।
रमजान मुबारक
9. रमजान की रौनक, हर दिल में समा जाए,
रहमतों की खुशबू, सारा जहां महका जाए।
आपको माह-ए-रमजान की मुबारकबाद
10. रमजान आया, रहमत लाया,
सबके लिए बरकत लाया।
रोजे रखें, इबादत करें,
रब को हर पल याद करें।
आपको माह-ए-रमजान की मुबारकबाद
11. रमजान की रौनक है कुछ खास,
हर रोजे में छुपा है पाक एहसास।
सब मिलकर करें नेक इबादत,
खुदा बख्शेगा अपनी इनायत।
हैप्पी रमजान 2025
12. रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं।
माह-ए-रमजान मुबारक...
13. ये सुबह जितनी खूबसूरत है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,
जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं,
उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों।
आपको और आपके परिवार को रमजान मुबारक!
14. या अल्लाह!
हमें ताकत दें नेक राह पर चलने की,
हमें बरकत दे हर अच्छे काम में,
हमें रहमत दे दुनिया और आखिरत में।
हैप्पी रमजान 2025



Click it and Unblock the Notifications
