Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Jumma Mubarak 2025 : माह ए रमजान का पहला जुम्मा है आज, रोजेदार को ऐसे दें मुबारकबाद
Ramadan Jumma Mubarak 2025: रमजान महीने की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हो चुकी है और शुक्रवार 7 मार्च को छठवां रोजा रखा जाएगा। इस साल रमजान में कुल चार शुक्रवार पड़ेंगे, जिसमें पहला रोजा आज है। इस्लाम में शुक्रवार के दिन को जुमा कहा जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। जुमे के दिन विशेष नमाज भी अदा की जाती है।
महीनों में रमजान और दिनों में जुमा इस्लाम धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि रमजान महीने में आने वाले जुमा का महत्व अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाता है। इस दिन लोग मस्जिद में विशेष जुमे की नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर जुमे की मुबारकबाद भी देते हैं। यदि आप भी अपने प्रियजनों या करीबियों को रमजान के पहले जुमे की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां देखिए जुमे मुबारक से जुड़े शानदार संदेश।

रमजान का पहला जुम्मा मुबारकबाद संदेश (Ramzan ka pehla jumma mubarak 2025 Wishes )
1. जुम्मे का दिन है और रमजान भी है,
दिल में उम्मीद है, संग ईमान भी है।
अब और गुनाह नहीं करूंगा या इलाही,
मेरे अंदर छुपा वो इक मुसलमान भी है।
रमज़ान के पहले जुमे की मुबारकबाद
2. रहमते इलाही आज जोश में आएगी,
बंदों की हर दुआ कुबूल हो जाएगी।
जुम्मे के दिन न रहेगा कोई महरूम,
रमजान की बरकत हर ओर छाएगी।
रमजान 2025 जुमा मुबारक।
3.या अल्लाह, आज जुमे की नमाज के बाद
जितने भी हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं,
सबकी दुआ कबूल फरमा।
रमजान 2025 जुमा मुबारक।
4. हवा की खुशबू मुबारक,फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक।
हमारी ओर से आपको रमजान का पहला जुमा मुबारक।
5. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा।
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।
माह-ए-रमजान 2025 की पहली जुमा मुबारक।
6. तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह,
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह।
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है,
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह।
जुमा मुबारक।
7. आज फलक से रहमत बरसेगी,आज न कोई बंदा मायूस होगा।रमजान का पहला जुम्मा आया है,आज तो बरकतों का नुजूल होगा।
"रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो।"
8. "जुम्मा की नमाज़ में, अल्लाह से मांगो दुआएं,
हर ख्वाब पूरा हो, हर मुश्किल आसान हो जाए।"
रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो।
9. "हर जुम्मा हो आपकी ज़िन्दगी का नया आगाज़,
अल्लाह करे, हर दिन हो खुशियों की सौगात।"
रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो।
10. जुम्मा की इस मुकद्दस घड़ी में, अल्लाह से मांगो दुआएं,
हर ख्वाब पूरा हो, हर मुश्किल आसान हो जाए।"
रमजान का पहला जुम्मा मुबारक हो।



Click it and Unblock the Notifications
