Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Ravivar Ke Upay: रविवार को करें नींबू से जुड़ा ये चमत्कारी टोटका, दूर होंगी जीवन की बाधाएं
Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, और रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को अर्पित किया गया है। सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य, सफलता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। मान्यता है कि यदि रविवार को कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक आसान लेकिन प्रभावी उपाय की जो नींबू से जुड़ा है। यदि आपके बनते-बनते काम अटक जाते हैं, बार-बार असफलता मिल रही है या नेगेटिव एनर्जी जीवन में बढ़ रही है, तो रविवार को किया गया ये नींबू टोटका बेहद असरदार माना जाता है।
आपने अक्सर सुना होगा कि नींबू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। तो चलिए जान लेते हैं नींबू से जुड़े ये 5 उपाय जिन्हें करने से बन जाएंगे आपके बिगड़े काम।

1. चार लौंग वाला नींबू टोटका
रविवार सुबह एक नींबू में चार लौंग गाड़ें और 'ॐ श्री हनुमते नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें। इसके बाद इसे किसी सुनसान चौराहे पर फेंक दें। यह उपाय नकारात्मकता दूर करता है और करियर में आने वाली रुकावटें हटाता है।
2. नींबू को सिर से वार कर फेंकना
रविवार को एक नींबू लें और उसे 7 बार अपने सिर से वार लें। इसके बाद उसे किसी बहते पानी में बहा दें या किसी निर्जन स्थान पर फेंक दें। इससे नजर दोष और ऑफिस की नेगेटिविटी दूर होती है।

3. ऑफिस बैग में रखें छोटा नींबू
एक छोटा पीला नींबू अपने ऑफिस बैग या ड्रॉअर में रखें। हर रविवार उसे बदल दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और ऑफिस में शांति बनाए रखता है।

4. नींबू और नमक का उपाय
रविवार को एक नींबू काटकर उसमें थोड़ा नमक लगाएं और ऑफिस में जाने से पहले घर के मुख्य द्वार पर इसे रगड़ दें। इससे काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
5. नींबू से बनाए रक्षा कवच
रविवार को एक नींबू को बीच से काट लें और उसके बीच में हनुमान जी का सिंदूर लगाएं। इसे एक लाल कपड़े में बांधकर ऑफिस में अपने टेबल के नीचे रखें। यह उपाय बुरी नजर और जलन से बचाता है। बता दें कि इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करें, जल्दी ही आपको नौकरी में सकारात्मक बदलाव दिखने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
