Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sunday Shopping Rules: इतवार को इन चीजों की खरीदारी की है मनाही, सूर्य देव को गुस्सा दिलाती हैं ये चीजें संड
पूरे हफ्ते काम करके संडे आते ही सबको आराम और कुछ फन करने का दिल चाहता है। अधिकतर लोग रविवार के दिन ही घर की खरीदारी या शॉपिंग के लिए निकलते हैं।
रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। इस दिन का ज्योतिष और वास्तु महत्व भी होता है। रविवार को कुछ चीज़ों की खरीदारी जहां शुभ परिणाम दे सकती हैं, वहीं कुछ वस्तुओं को खरीदना बुरे परिणाम दे सकता है।

रविवार के दिन कुंडली के सूर्य दोष को खत्म करने के लिए सूर्य देव की उपासना की जाती है और कुछ विशेष वस्तुओं को खरीदा जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि रविवार के दिन किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए।

रविवार के दिन गलती से भी ना खरीदें ये वस्तुएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार की तरह रविवार भी लोहा खरीदने के लिए शुभ नहीं होता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं और संकट उत्पन्न हो सकता है।
रविवार के दिन वाहनों की भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। वाहन का सौदा रविवार के दिन करने से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अपने वाहन की कोई एक्ससरीज़ भी खरीदने से बचें।
इस दिन घर बनाने का सामान और गार्डनिंग संबंधित उपकरण और वस्तुएं खरीदना भी बुरा परिणाम ला सकता है। ऐसा करना सूर्य दोष के प्रकोप को बढ़ाता है।

रविवार के दिन खरीद सकते हैं ये चीज़ें
हफ्ते के इस दिन सोना खरीदना अच्छा माना जाता है। सोने या चांदी के आभूषण भारी निवेश वाले होते हैं, इसलिए इन्हें शुभ दिन देखकर ही खरीदना चाहिए। रविवार के अतिरिक्त गुरुवार का दिन भी सोना खरीदने के लिए शुभ होता है।
रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े खरीदने चाहिए। लाल रंग सूर्य का प्रतीक होता है, और इस रंग के कपड़े खरीदने या पहनने से सूर्यदेव की कृपा रहती है।
इस दिन वॉलेट यानी पर्स भी खरीद सकते हैं। इससे बरकत बढ़ती है और धन का आगमन होता है। इस दिन कैंची और गेहूं भी खरीदना शुभ परिणाम देता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











