Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भूलकर भी इस दिन न तोड़े तुलसी की पत्तियां, घर में आ सकती है नकारात्मकता

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। हर तरह के पूजा-पाठ और शुभ काम में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से जुड़े सभी धार्मिक कार्यों में तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। लेकिन धार्मिक शास्त्रों में तुलसी की पत्तियों को तोड़ने को लेकर कई नियम कानून बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी की पत्तियों को लेकर शास्त्रों में क्या नियम कानून हैं।
शास्त्रों में तुलसी की पत्तियों के लिए नियम
1. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत खास, पवित्र और पूजनीय माना गया है। जिस कारण इसे छुने और इसकी पत्तियों को तोड़ने के लिए कई खास नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।
2. टूटी गई तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल ही पहले करना चाहिए। अगर ज्यादा तुलसी की पत्तियों का उपयोग करना है तो ही उन्हें तोड़े। तुलसी की पत्तियों का उपयोग धोकर ही करना चाहिए।
3. तुलसी के पौधे से पत्तियों को तोड़ते समय आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपके नाखून से तुलसी के पत्तों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप अपनी उंगलियों का उपयोग कर तुलसी की पत्तियों को तोड़ सकते हैं। क्योंकि तुलसी की पत्तियों पर नाखून लगना अशुभ माना जाता है।
4. धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक तुलसी की पत्तियों को हमेशा दिन के उजाले में ही तोड़नी चाहिए। सूरज धलने के बाद तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। इसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है।
5. शास्त्रों के मुताबिक किसी भी पूजा में सिर्फ हाथों से तोड़ी हुई तुलसी की पत्तियों को ही चढ़ानी चाहिए। क्योंकि भगवान को सिर्फ तोड़ी गई तुलसी की पत्तियां ही स्वीकार होती है।
6. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि और रविवार के दिन तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। इन दोनों ही दिन तुलसी की पत्तियों को तोड़ना अशुभ माना गया है।
7. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी राधा जी का एक स्वरूप है। सूर्यास्त के बाद तुलसी जी भगवान कृष्ण के साथ रास रचाने चली जाती है। ऐसे में शाम को तुलसी की पत्तियों को तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है।
8. किसी भी तरह के ग्रहण के दौरान भी शास्त्रों में तुलसी की पत्तियों को तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए सूर्य या चंद्रमा ग्रहण के समय भी तुलसी की पत्तियों को तोड़ने से बचें।
9. धार्मिक कथाओं के मुताबिक तुलसी की पत्तियां तोड़ने से पहले आप अपने हाथों को अच्छे से पानी से धो लें। तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। इसलिए धूले हुए हाथों से ही तुलसी के पौधे को छुना चाहिए।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
