Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Sakat Chauth 2024 Moonrise Time: चंद्र पूजा के बिना अधूरा है सकट चौथ, जानें आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Sakat Chauth 2024 Moonrise Time: हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ मनाया जाता है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ, संकट चतुर्थी या तिलकुट चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी दिन सोमवार को रखा जा रहा है। इस दिन माताएं अपने संतान के लिए व्रत का पालन करती हैं, भगवान गणेश की पूजा करती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि मिलती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव की पूजा के बिना व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। यही वजह है कि सकट चौथ व्रत में चंद्रमा की पूजा सबसे खास मानी जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में सकट चौथ के दिन आपके शहर में चंद्रोदय कब होगा।

सकट चौथ 2024 आपके शहर में चांद कब निकलेगा
शहर चांद निकलने का समय
दिल्ली - रात 09.10
मुंबई - रात 09.32
जयपुर - रात 09.17
आगरा - रात 09.07
लखनऊ - रात 08.56
भोपाल - रात 09.12
रांची - रात 08.39
पटना - रात 08.39
नागपुर - रात 09.06
वाराणसी - रात 08.48
बेंगलुरू - रात 09.15
चंडीगढ़ - रात 09.11
सकट चौथ 2024 पूजा मुहूर्त
अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 07 बजकर 11 मिनट से सुबह 08 बजकर 32 मिनट तक
शुभ (उत्तम) - सुबह 09 बजकर 43 मिनट से सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक
शाम का मुहूर्त - शाम 04 बजकर 37 मिनट से शाम 07 बजकर 37 मिनट तक
सकट चौथ का महत्व
सकट चौथ का मतलब है संकटों को दूर करने वाली चतुर्थी तिथि। इस दिन भगवान गणेश की उपासना करने व श्रद्धा के साथ व्रत करने से जातक की सारी समस्याओं का निवारंग विघ्नहर्ता भगवान गणेश स्वयं दूर करते हैं। इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा करें, गणेश जी को तिल-गुड़ का भोग लगाएं और सकट चौथ की कथा अवश्य सुनें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications