Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Sakat Chauth 2024 Kab Hai: सकट चौथ की सही तिथि के साथ जानें चंद्रोदय का सही समय व अर्घ्य का शुभ मुहूर्त
Sakat Chauth 2024 Kab Hai: पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि विघ्नहर्ता भगवान गणपति को समर्पित है। सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है।
इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने का विधान है। साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है जिससे घर परिवार में सुख शांति और दांपत्य जीवन में खुशहाली का वास होता है। इस साल सकट चौथ की तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2024 में सकट चौथ कब है और चंद्र देव को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सकट चौथ 2024 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 जनवरी सोमवार को 06 बजकर 10 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 30 जनवरी मंगलवार को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
सकट चौथ की पूजा में रात के समय चंद्र देव को अर्घ्य देना अति महत्वपूर्ण माना जाता है। व्रत सम्पन्न करने और पूरा फल पाने के लिए अर्घ्य देना जरूरी होता है। इस लिहाज से सकट चौथ सोमवार यानी 29 जनवरी को मनाना चाहिए।
सकट चौथ 2024 पूजा का शुभ समय
सोमवार को सकट चौथ के मौके पर भगवान गणेश की पूजा सुबह की जा सकती है। इस दिन शोभन योग प्रातःकाल से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। वहीं सकट चौथ के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
सकट चौथ 2024 पर चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय
29 जनवरी सोमवार को सकट चौथ वाले दिन चंद्रोदय रात 09 बजकर 10 मिनट पर होगा। चांद निकलने के बाद व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देकर प्रभु से आशीर्वाद की कामना कर सकते हैं।
सकट चौथ का महत्व
सकट चौथ का मतलब है संकटों को दूर करने वाली चतुर्थी तिथि। इस दिन भगवान गणेश की उपासना करने व श्रद्धा के साथ व्रत करने से जातक की सारी समस्याओं का निवारंग विघ्नहर्ता भगवान गणेश स्वयं दूर करते हैं। इस दिन पूरे विधि विधान से पूजा करें, गणेश जी को तिल-गुड़ का भोग लगाएं और सकट चौथ की कथा अवश्य सुनें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications