Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Sakat Tilkut Chauth 2024 Upay: चतुर्थी तिथि के समापन से पहले जरूर कर लें ये उपाय, कोई नहीं रोक पायेगा भाग्योदय
Sakat Chauth 2024 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ मनाया जाता है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ, संकट चतुर्थी या तिलकुट चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल सकट चौथ का व्रत 29 जनवरी दिन सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन माताएं अपने संतान के लिए व्रत का पालन करती हैं, भगवान गणेश की पूजा करती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। आपने अगर सकट चौथ का व्रत नहीं रखा है तब भी इस दिन इन उपायों को ज़रूर करें।

सकट चौथ 2024 उपाय (Sakat Chauth 2024 Upay)
1. सकट चौथ पर रात्रि में चंद्रोदय के बाद चांदी या पीतल के लोटे में जल भर लें, फिर उसमें गाय का कच्चा दूध, अक्षत् और सफेद फूल डाल लें। उसके बाद चंद्र देव का स्मरण करके उनको अर्घ्य दें, अपने संकटों को दूर करने और संतान के सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें।
2. इस दिन भगवान की पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़े पहने, गणेश जी की पूजा में हरे रंग का खास महत्व है। भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा (घास) चढ़ाएं। साथ ही अगर संभव हो तो गणपति को 11 या 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा मिलती है।
3. सकट चौथ के दिन भक्त भगवान श्री गणेश के सामने इलायची और सुपारी रखें और पूजा करें, इससे जीवन में आने वाली सारी बधाएं दूर हो जाएंगी।
4. इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करें और आरती करें, ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
5. इस विशेष दिन पर 'ओम गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने पर व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
6. इस दिन गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे गणेश जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। 7. सकट चौथ के दिन गणेश मंदिर में जाकर गणपति जी के दर्शन जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही तरक्की के योग भी बनते हैं।
7. अगर आपके मन में किसी तरह की चिंता बनी रहती है या फिर आप हमेशा तनाव महसूस करते हैं तो सकट चौथ के दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए 'ओम सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका मानसिक तनाव दूर होता है।
:
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications