Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Saphala Ekadashi Upay: साल की पहली एकादशी पर जरूर कर लें ये अचूक उपाय, रिश्ते-नौकरी सब पर होगा असर
Saphala Ekadashi Upay: साल 2024 की पहली एकादशी सफला एकादशी होने वाली है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व होता है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष की पहली एकादशी, सफला एकादशी 7 जनवरी को पड़ रही है।
इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है और भगवान् विष्णु के स्वरुप अच्युत्त भगवान की पूरी श्रद्धा से पूजा की जाती है। इस दिन कुछ ख़ास उपाय भी किये जाने चाहिए जिससे एकादशी व्रत के साथ ही भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। पेश हैं सफला एकदशी के दिन किये जा सकने वाले कुछ ख़ास उपाय -

तुलसी के उपाय
सफला एकादशी के पवित्र दिन घर में तुलसी का एक पौधा लगाएं। भगवान् विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय होती है, ऐसे में यह उपाय श्री हरी विष्णु का आशीर्वाद प्रदान करता है। इस तुलसी के पौधे की फिर नियमित पूजा करनी चाहिए।
इसके साथ ही सफला एकादशी के दिन खीर बनाएं और उसमें तुलसी के पत्ते डालकर, उसको श्री विष्णु के समक्ष भोग में लगाएं।
नौकरी सम्बन्धी परेशानी को दूर करने का उपाय
सफला एकादशी के दिन अपने दायें हाथ में जल और पीले फूल लेकर भगवान् विष्णु की अराधना करें। इस दौरान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष घी का दीपक जला कर रखें। ये उपाय लगातार 11 दिन तक करें। इस उपाय से नौकरी सम्बन्धी परेशानियां दूर होती है।
आर्थिक तंगी होगी दूर
सफला एकादशी का दिन बेहद शुभ होता है। इसलिए इस दिन ज़रूर ही गरीबों को श्रद्धानुसार दान करना चाहिए, इससे विशेष कृपा बरसती है। इस उपाय से आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
वैवाहिक तनाव सम्बन्धी उपाय
वैवाहिक रिश्तों में आ रहे तनाव को भी सफला एकादशी के उपाय के द्वारा कम किया जा सकता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और जल में हल्दी डालकर पेड़ की जड़ों में अर्पित करें। ऐसा करते हुए 7 बार परिक्रमा लगायें और i दौरान 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मन्त्र का जाप करें। इससे वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
