Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Saphala Ekadashi 2025 Upay: सफला एकादशी के दिन करें ये सरल उपाय, करियर में मिलेगी सफलता और नजर-दोष होगा दूर
Saphala Ekadashi Ke Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हर माह में एकादशी के दो व्रत पड़ते हैं, एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी। ऐसे, सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) को रखा जाएगा। यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से कामों में सफलता मिलती है, रुके हुए काम पूरे होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार, सफला एकादशी के दिन कुछ उपाय करना बहुत लाभकारी होता है। ऐसे में, इस दिन ये विशेष उपाय अवश्य करें -

सफला एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं, इस तिथि का समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में, 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा। वहीं, व्रत का पारण अगले दिन 16 दिसंबर को किया जाएगा।
सफला एकादशी पर कर लें उपाय
सफला एकादशी के दिन एक छोटा सफेद कागज का टुकड़ा लें। उस पर थोड़ा नमक और 11 काले सरसों के दाने रखें। उसके बाद कागज को लपेट कर बच्चे के सिर के चारों ओर 11 बार क्लॉक वाइज (दक्षिणावर्त) घुमाएं। फिर इसे घर में गैस पर सुरक्षित रूप से जला दें। इस उपाय का सीधा असर आपको बच्चों पर दिखेगा। मान्यता है कि इस उपाय को करने से बच्चे का गुस्सा शांत होगा, करियर में सफलता मिलेगा और उसका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही, इस उपाय को करने से नजर दोष भी दूर होता है।
सफला एकादशी का महत्व
सफला एकादशी का अर्थ होता है सफलता देने वाली एकादशी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवन विष्णु की पूजा करने से सारे काम सफल होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा, घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और पापों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत करियर, नौकरी, व्यवसाय और धन संबंधी कार्यों में सफलता दिलाती है।



Click it and Unblock the Notifications
