Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Sapne Me Durga Mata: सपने में दुर्गा माता ने दिए हैं दर्शन तो जान लें इससे जुड़ा संकेत
Sapne Me Durga Mata Ko Dekhna: माता दुर्गा के मंदिर प्रांगण में सभी भक्तजन सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि माँ दुर्गा भवानी सपने में भी साक्षात रूप में आती हैं। ऐसे में हमारे मन मस्तिष्क में प्रश्न चिह्न बन जाता है कि ऐसे सपने देखने से क्या अर्थ निकालें।
स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने का कुछ न कुछ अर्थ बताया गया है। माँ दुर्गा भवानी को सपने में देखना बेहद ही शुभ माना जाता है लेकिन कुछ-कुछ परिस्थितियों में स्वप्न आना बहुत अशुभ माना गया है।

माँ दुर्गा को लाल कपड़े में देखना (Sapne Me Maa Durga Ko Lal Kapde Me Dekhna)
आप सपने में यदि माँ दुर्गा को लाल कपड़े में देखते हैं तो यह समझ लें कि निश्चित ही आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है जैसे कि निसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति हो सकती है, इसके साथ ही अगर जिसका विवाह संपन्न नहीं हुआ है उसका विवाह योग बन सकता है और मनचाहा पार्टनर मिल सकता है।
माता का मंदिर देखना (Sapne Me Mata Ka Mandir Dekhna)
मान्यता है कि माँ दुर्गा का मंदिर स्वप्न में आना एक बेहद ही शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप सच्ची श्रद्धा के साथ धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सक्रिय हो जाएँगे।
स्वप्न शास्त्र में भी मुख्य रूप से वर्णन किया गया है कि माँ दुर्गा भवानी को सपने में देखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। माँ दुर्गा के मंदिर को सपने में देखना आपके लिए बेहद ही लाभकारी हो सकता है। ऐसा होना इस बात का संकेत है कि आपकी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण होने वाली है।
शृंगार की हुईं माता को देखना (Sapne Me Mata Ko Shringar Karte Huey Dekhna)
यदि आपके सपने में माँ दुर्गा भवानी शृंगार की हुईं अवस्था में दिखाई दे रहीं हैं तो यह आपके लिए बंपर लाभ की स्थिति पैदा करने वाली है। ऐसा देखने से आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
दुर्गा माता की मूर्ति को देखना (Sapne Me Mata Durga Ki Murti Dekhna)
स्वप्न में यदि आप माँ दुर्गा की प्रतिमा देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ स्वप्न साबित होगा। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना देखने से व्यक्ति के जीवन की संपूर्ण बीमारियाँ तथा परेशानियाँ दूर होती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
