Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sapne Me Khargosh Dekhna: सपने में खरगोश को देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है भविष्य को लेकर इसका अर्थ
Sapne Me Khargosh Dekhna: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हम जो कुछ भी स्वप्न में देखते हैं, उसका हमारी असल जिंदगी में कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। इसी कड़ी में आज हम बताएंगे कि स्वप्न में खरगोश को देखने का क्या अर्थ होता है।
सपने में सफेद खरगोश देखना (Sapne Me Safed Khargosh Dekhna)
स्वप्न में सफेद खरगोश देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इसका मूल मतलब यह होता है कि आपके जीवन में जल्द ही प्रेम विस्तार होने वाला है। इसके साथ ही आपको किसी ने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होने वाली है।

सपने में काला खरगोश देखना (Sapne Me Kala Khargosh Dekhna)
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में काले खरगोश देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। काले खरगोश देखने का मूल अर्थ यह होता है कि आप जिस भी कार्य में कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसमें निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।
सपने में भूरा खरगोश देखना (Sapne Me Bhura Khargosh Dekhna)
भूरे रंग का खरगोश स्वप्न में देखने का मतलब है कि आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह मिलने वाली है। यह सलाह आपके जीवन में नई ऊर्जा का प्रसार कर सकती है और करियर को उन्नति की ओर ले जा सकती है।
विवाहित लोगों द्वारा सपने में खरगोश देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार विवाहित व्यक्तियों के स्वप्न में सफेद खरगोश को देखना बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब पति और पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के ऊपर विश्वास में भी वृद्धि होगी।
सपने में खरगोश का बच्चा देखना (Sapne Me Khargosh Ka Bachha Dekhna)
प्रत्यक्ष रूप से खरगोश या खरगोश के बच्चे को देखना अत्यंत ही मनमोहक होता है। ऐसे में स्वप्न में खरगोश का बच्चा देखना बहुत ही शुभ होता है। यह स्वप्न दिखाता है कि आपके घर के बच्चों की ज़िंदगी में तरक्की के द्वारा खुलने वाले हैं।
विवाहित लोगों द्वारा सपने में खरगोश का बच्चा देखना
स्वप्न में खरगोश का बच्चा देखना उन विवाहित दंपत्ति के लिए भी बहुत शुभ होता है जिनकी कोई भी संतान नहीं है। इस सपने का संकेत यह होता है कि जल्द ही आपकी कोख में बच्चे की किलकारी गूंजेगी।
सपने में खरगोश को मारना
अगर आप स्वप्न में किसी खरगोश को मार रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी ज़िंदगी में एक बड़ा परिवर्तन आने वाला है। ऐसा सपना देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में मानसिक तनाव जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
