Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Sapne Me Holi Khelte Dekhna: सपने में खुद को होली खेलते देखना शुभ या अशुभ?
Sapne Me Khud Ko Holi Khelte Dekhna: अनेकों सपने ऐसे होते हैं जिसको देखने के बाद लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं आखिर इसका मतलब क्या है? सपनों का सही अर्थ तो नहीं बताया जा सकता है लेकिन उससे जुड़े संकेतों से भविष्य की संभावनाएं जरूर तलाशी जा सकती हैं।
होली त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। लोगों में खासी उत्साह देखी जा सकती है। इस त्यौहार का धूम देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी बहुत हर्ष उल्लास के साथ देखा जा सकता है। कई लोग होली के कुछ दिन पहले सपने में दूसरो को होली खेलते हुए देखते हैं या स्वयं ही होली खेलते हैं। सपने में होली खेलते देखना कुछ खास अर्थ का हो सकता है। जानिए होली के संबंध सपना देखना कितना सही है -

सपने में किसी दूसरे को होली खेलते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किसी दूसरे को होली खेलते हुए देख रहे हैं तो वह आपके लिए बहुत शुभ है। ऐसे सपने देखने का अर्थ यह है आने वाले भविष्य में आपको किसी न किसी प्रकार से गुड न्यूज़ मिलने वाला है। इतना ही नहीं जिन लोगों का विवाह में व्यवधान हो रहा है उन लोगों के लिए सपने में लोगो को होली खेलते देखना बहुत ही शुभ समाचार हो सकता है, क्योंकि यह उन्हें लाइफ पार्टनर मिलने का संकेत होता है।
सपने में खुद को होली खेलते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को ही होली खेलते देखते है तो उसे बेहद ही सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह सपना बहुत ही अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना देखने से आने वाले समय में आप किसी से लंबे वाद विवाद में फंसने वाले होते हैं।
रंगों के अनुसार सपनों में होली खेलने का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी खास रंग होली खेलते देखते है तो इसका भी संबंध शुभ या अशुभ हो सकता है। आईए जानते हैं सपने में देखी गई होली का कौन सा रंग से शुभ होगा या अशुभ:
पीला रंग
पीला रंग बहुत ही मनमोहक होता है अगर कोई भी व्यक्ति पीले रंग से स्वयं को होली खेलते या दूसरे को होली खेलते देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत हो सकता है। इससे आपको भविष्य में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति की संभावना हो सकती है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग हर्ष उल्लास एवं खुशियों का प्रतीक माना जाता है अगर कोई भी गुलाबी रंग से अपने आप को होली खेलते या फिर दूसरों को होली खेलते देख रहे हैं तो भविष्य में उनको गुड न्यूज़ मिलने की संभावना बढ़ जाती है जीवन में खुशियों की बौछार आने वाली होती है।
सपने में काले रंग से होली खेलते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में काले रंग से होली खेलते देख रहे हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकता है। इस रंग का सपने में देखने का मतलब आपके ऊपर बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है।
लाल रंग से सपने में होली खेलने का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में लाल रंग से स्वयं को होली खेलते या फिर दूसरे को होली खेलते देख रहे हैं तो यह आपके लिए खतरा का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको संभल कर रहना होगा नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications