Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sapne Me Khud Ko Rote Dekhna: सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Sapne Me Khud Ko Rote Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना भविष्य में होने वाली घटनाओं से जुड़ा संकेत देता है। हर सपने का अलग-अलग मतलब होता है। हर व्यक्ति को सोने के बाद कोई न कोई सपना जरूर आता है। कुछ लोगों को अपने सपने याद रहते हैं और कई लोग जागते ही उन्हें भूल जाते हैं।
आपने अक्सर सपने में खुद को या किसी और को रोते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका मतलब क्या है? स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में देखते हैं कि आप रो रहे हैं तो इसका क्या मतलब होता है, इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

सपने में किसी को रोता हुआ देखना
अगर आप सपने में किसी दूसरे को रोता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप लंबे समय से किसी बात या काम को लेकर तनाव में हैं। अब आपको इससे राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आप सपने में किसी दूसरे को रोता हुआ देखते हैं तो यह सपना भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना बताता है कि जल्द ही आपको शुभ समाचार मिलने वाला है।
सपने में खुद को अकेले रोते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को अकेले रोते हुए देखते हैं तो यह एक अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। यह आपको ख़ुशी देने वाला सपना है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपको काम या पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। भगवान के सामने रोने का सपना भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना आपको उन्नति के संकेत देता है। हालांकि सपने में खुद को देखने का अर्थ यह भी है कि आप अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। आपको घुटन महसूस हो रही है।
सपने में खुद को माता-पिता के साथ रोते हुए देखें
यदि आप सपने में देखते हैं कि आप अपने माता-पिता के साथ रो रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके परिवार में कोई नई संपत्ति खरीदेगा।
सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखना
अगर आप सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कुछ परेशानियां आने वाली हैं। ऐसे में आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सपने में किसी बच्चे को रोते हुए देखना अशुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपके साथ कोई बड़ी दुर्घटना घटने वाली है। आपके किसी बड़ी मुसीबत में फंसने की संभावना है। अगर आपका भी ऐसा सपना है तो आपको अपना सारा काम बहुत सावधानी से करना चाहिए। अगर आप सपने में खुद को दुखी देखते हैं तो भी वह सपना बहुत बुरा माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके साथ कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications