Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Sapne Me Kutta Dekhna: सपने में कुत्ते का नजर आना किस बात का है संकेत? जानें स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ
Sapne Me Kutta Dekhna: प्रत्येक व्यक्ति के लिए नींद में सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। हम लोग बहुत से स्वप्न देखते हैं लेकिन नींद खुलने के साथ ही उसको भूल जाते हैं। लेकिन कई बार कोई सपना ऐसा होता है जो हमें हमारी व्यस्त दिनचर्या में भी सोचने के लिए मजबूर कर देता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारी निद्रा अवस्था में देखा हुआ सपना कई दफा हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ़ इशारा करता है। आज आइए जानते हैं कि अगर सपने में कुत्ता दिखाई दे तो यह किस बात का संकेत देता है।

कुत्ता पास आना (Sapne Me Kutte Ko Paas Aate Dekhna)
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर कोई कुत्ता आपके करीब आते हुए दिखाई दे रहे है, तो यह यह संकेत है कि आपके लिए एक शुभ अवसर आ सकता है। आपके पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है तथा किसी भी बात से चल रहे मन मुटाव तथा अनबन के कारण यदि दोस्ती टूटी हुई है तो वह सुलझ कर आपस में फिर से मित्रता हो सकती है।
रोता हुआ कुत्ता (Sapne Me Rota Hua Kutta Dekhna)
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे, तो आपको अपने जीवन की दिनचर्या में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वप्न शास्त्र का मानना है कि ऐसा दिखाई देने से आपको बुरा समाचार मिलने की संभावना है तथा आने वाला समय आपके लिए बेहद ही खराब तथा हानिकारक साबित हो सकता है।
सफेद रंग का कुत्ता (Sapne Me Safed Rang Ka Kutta Dekhna)
सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में सफेद रंग का कुत्ता दिखाई दे रहा है तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ एवं लाभदायक साबित होगा। ऐसा देखने से आपके जीवन में अपार सफलता प्राप्त होगी तथा आय के साधन में दुगुनी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की वृद्धि भी हो सकती है।
कुत्ते का पीछा करना (Sapne Me Kutte Ko Pichha Karte Huey Dekhna)
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में कोई भी कुत्ता पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है तो यह आपके जीवन के लिए बेहद ही शुभ समाचार प्राप्त होने का अवसर है। ऐसे सपने देखने से आपके पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहेगी तथा दांपत्य जीवन में एक अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रकार के मन मुटाव की स्थिति नहीं रहेगी। इससे आपको संतान की प्राप्ति जैसे शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं।
कुत्ता काटते हुए देखना (Sapne Me Kutta Katte Hue Dekhna)
अगर आपके स्वप्न में कोई कुत्ता काटते हुए दिखाई देता है तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। इसका अर्थ यह है कि रुका हुआ कार्य शीघ्र ही संपन्न होगा तथा लंबे अंतराल से जूझ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
गुस्से में दिखाई देना (Sapne Me Kutte Ko Gussa Hote Huey Dekhna)
अगर आपके स्वप्न में कुत्ता गुस्से में दिखाई पड़ रहा है तो यह आपके लिए अशुभ समाचार हो सकता है। ऐसा देखने से आपकी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदारों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। आपको बहुत बड़ा धोखा भी मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
