Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Sapne Me Paisa Dekhna: सपने में पैसे देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य को लेकर मिलता है क्या संकेत
Sapne Me Paisa Dekhna: प्रत्येक व्यक्ति के लिए नींद में सपने देखना एक स्वाभाविक क्रिया है। हम लोग बहुत से स्वप्न देखते हैं लेकिन नींद खुलने के साथ ही उसको भूल जाते हैं। लेकिन कई बार कोई सपना ऐसा होता है जो हमें हमारी व्यस्त दिनचर्या में भी सोचने के लिए मजबूर कर देता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारी निद्रा अवस्था में देखा हुआ सपना कई दफा हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ़ इशारा करता है। आज आइए जानते हैं कि अगर सपने में पैसा दिखाई दे तो यह किस बात का संकेत देता है।

सपने में किसी व्यक्ति को पैसा देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आपको कोई भी व्यक्ति पैसा देते हुए दिखाई दे तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। ऐसा सपना देखने के पश्चात आपके जीवन में अपार धन की प्राप्ति हो सकती है।
सपने में अपने बैंक में पैसा जमा करना
अगर आप सपने में अपने बैंक खाते में पैसा जमा कर रहे हैं तो ऐसा सपना देखने का अर्थ यह है कि आपकी आय के साधन में दुगुना वृद्धि होगी तथा आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत होगी तथा साथ ही बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है।
सपने में बड़े नोट को देखना
सपने में अगर आपको करारे नोट तथा बड़े-बड़े नोट दिखाई दे रहे हैं तो जान ले कि आपकी आय में वृद्धि होने के आसार है तथा आर्थिक रूप से तंगी की समस्या से भी मुक्ति मिलने वाली है।
सपने में सिक्कों की आवाज सुनाई देना
अगर आपके सपने में सिक्का की खनखन आवाज़ सुनाई दे रही है तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बन सकता है। बेफिजूल खर्च होने की संभावना बढ़ सकती है।
सपने में जमीन में दबा नोट देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आपको कोई नोट जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है तो यह आपके लिए इस बात की चेतावनी होगी कि आपको आर्थिक रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में अपनी तिजोरी का धन देखना
अगर आप सपने में तिजोरी में धन रखते हुए देख रहे हैं तो यह संकेत है कि आपके संचित धन में अपार वृद्धि हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
