Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सावन महीने में इन मंत्रों का करें जाप, हर दुख होंगे दूर, घर में आएगी सुख-समृद्धि
हिंदू पंचाग के अनुसार आज से सावन माह शुरु हो गया है। ऐसा कहा जाता है की सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन के महीने में भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को ना सिर्फ मानसिक रूप से शांति मिलती है, बल्कि घर में सुख शांति बनी रहती है और व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए भगवान शिव के कुछ ऐसे ही मंत्रों के जाप के बारे में बताएंगे, जिसे जपने से न सिर्फ आपकी मनोकामना पूरी होगी, बल्कि किसी भी रोग, दोष, कष्ट से मुक्ति मिल सकती है।

मंत्र 1 - ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
इस मंत्र को बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जप से मृत्यु भी दूर हो सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र की रचना ऋषि मार्कंडेय ने की थी।
मंत्र 2 - ॐ नमः शिवाय।
सावन के पावन महीने में जीवन में सुख समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए आप भगवान शिव के इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके रुके काम पूरे हो जाएंगे।
मंत्र 3 - जरा जन्म दुःखौघ तातप्यमानं,
प्रभो पाहि आपन्नामामीश शम्भो ॥
अगर आप अपने जीवन में शांति पाना चाहते हैं तो भगवान शिव के इस मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति भी मिलती है।
मंत्र 4 - नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय।
जीवन में मनोवांछित फल पाने के लिए आप भगवान शिव के इस मंत्र का उच्चारण 108 बार रोजाना करें।
मंत्र 5 - ओम तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि,
तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
जीवन में उन्नति, सुख, शांति और समृद्धि पाने के लिए शिव गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश हमेशा मां गायत्री का ध्यान करते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
