Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Sawan 2023 : सावन में भोलनाथ के लिए रख रहें हैं उपवास, तो इन चीजों का ही करें सेवन, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी
सावन महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस पावन महीने में कई लोग व्रत भी रखते हैं। जिसके दौरान कई चीजों के खाने-पीने पर पूरी तरह पाबंदी होती है। वहीं इस व्रत के दौरान कुछ चीजों को खाने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में अक्सर लोग व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। तो आइए जानते हैं सावन महीने में व्रत के दौरान आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

व्रत के दौरान खाएं ये चीजें
1. फल
सावन के व्रत में आप किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। आप केले, सेब, संतरे, अनार, अंगूर या किसी भी मौसमी फल को खा सकते हैं। ये फल आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं और आपके शरीर की एनर्जी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
2. सब्जियां
व्रत रखने वाले लोग अपनी डाइट में कुछ सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। जिसमें आलू, कद्दू, लौकी, खीरा, टमाटर जैसी सब्जियां शामिल है। ये सब्जियां आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स और डाइट फाइबर देते हैं।
3. साबूदाना
साबूदाना हर तरह के व्रत में सबसे ज्याद खाएं जाने वाला और लोगों द्वारा पसंद किए जाने वाला व्यंजन है। साबूदाना का आप खिचड़ी या खीर के रूप में सेवन कर सकते हैं। सावन व्रत के दौरान इसका सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है।
4. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
व्रत के दौरान दूध, दही और पनीर खाने की अनुमति होती है। आप फल दही, छाछ, या पनीर आधारित व्यंजन तैयार कर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
5. ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू, कद्दू के बीज और अलसी जैसे बीज और ड्राई फ्रूट्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
6. सेंधा नमक
व्रत के दौरान अपने भोजन में मसाला डालने के लिए नियमित नमक के बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। साधारण नमक व्रत के दौरान खाने की मनाही होती है, जबकि सेंधा नमक खाने की अनुमति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
