Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सावन 2023: शिवलिंंग की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज
सावन के महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगी रहती हैं। इस पावन महीने में भक्त.भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा और तरह-तरह के फूल शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।
लेकिन कई भक्त अक्सर भगवान शिव को जलाभिषेक करते समय कुछ बातों का बहुत ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है। कई बार शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय भक्त अनजाने में बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिन्हें करने से उन्हें बचने की कोशिश करनी चाहिए।

गंदे हाथों से शिवलिंग को न छूएं
शिवलिंग को छूने से पहले या पूजा करने से पहले अपने हाथों को साफ करना बिल्कुल न भूले। शिवलिंग को छुने से पहले अपने हाथों को साफ करने बहुत जरूरी है। हाथ धोकर शिवलिंग को छुना स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
शिवलिंग अभिषेक के लिए करें सही सामग्री का इस्तेमाल
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय कई तरह की बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जलाभिषेक के समय कंटेनर या पैकेट से सीधे दूध, दही, शहद या घी जैसी सामग्री शिवलिंग पर न चढ़ाएं।
शिवलिंग पर नॉनवेज फूड चढ़ाना
आमतौर पर भगवान शिव की पूजा के लिए नॉनवेज चीजे, जैसे मांस या अन्य सामग्री चढ़ाना सही नहीं माना जाता है। आप शिवलिंग पर मांस के स्थान पर फल, फूल, दूध, पानी या मिठाई जैसे शाकाहारी प्रसाद ही चढ़ाएं।
शिवलिंग पर अनुचित चीजें रखना
शिवलिंग पर कोई भी वस्तु जैसे सिक्के, पैसे या निजी सामान रखने से बचना चाहिए। शिवलिंग के आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा और किसी भी अनावश्यक वस्तु को न रखें। शिवलिंग को स्वच्छ और साफ रखना बहुत जरूरी है।
शिवलिंग के पास लोगों से पर्सनल बात करना
शिवलिंग के पास सम्मानजनक और शांत वातावरण बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में शिवलिंग के सामने बात करना, कानाफूसी करना या तेज आवाज में बातचीत करने से परहेज करना चाहिए।
शिवलिंग के ठीक सामने खड़े होना या बैठना
शिवलिंग की पूजा करते समय, उसके ठीक सामने खड़े होने के स्थान पर थोड़ा साइड में खड़े होने की कोशिश करें। शिवलिंग के सामने खड़े होने या बैठने से मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों को शिवलिंग के दर्शन करने में परेशानी हो सकती है।
प्रसाद का अनादर करना
मंदिर में मिलने वाले प्रसाद का सम्मान और देखभाल करना बहुत जरूरी माना जाता है। उन्हें गिराने या गलत ढंग से पकड़ने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपसे गलती से कुछ गिर जाए तो उसे तुरंत उठाएं, और सही स्थान पर रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
