Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sawan 2023: सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां, जानें शिव जी से क्या है कनेक्शन
Sawan Month: सावन का महीना आते ही प्रकृति खिल उठती है। बरसात का मौसम आने से पूरा वातावरण बौछारों से धुलकर नया हो जाता है जैसे ये भी भगवान शिव की भक्ति के लिए तैयार होता है।
भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने में महिलाओं के श्रृंगार में भी बदलाव आ जाता है। जब इस मौसम में हरियाली का रंग चढ़ जाता है यब महिलाएं भी अपने श्रृंगार में इस रंग को शामिल करती हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस मौसम में महिलाएं हरी चूड़ियां और वस्त्र पहनती हैं। आइये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर सावन में महिलाएं हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं।
महिलाओं के लिए सावन माह होता है खास
सावन का महीना शिव भक्तों को महादेव की कृपा पाने का सुनहरा मौका देता है। वहीं महिलाओं के लिए भी ये माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में आने वाले मंगलवार मंगला गौरी को समर्पित माने जाते हैं। महिलाएं अखंड सौभाग्य और संतान की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए ये व्रत करती हैं।
सुहाग का प्रतीक है हरी चूड़ियां
आपने देखा होगा कि सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हरी चूड़ियां जरूर पहनती हैं। दरअसल सनातन धर्म में लाल के अलावा हरी चूड़ियों को भी सुहाग का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों ही प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

भगवान शिव को प्रिय है हरा रंग
मन में ये सवाल जरूर कौंधता है कि आखिर शिव के प्रिय महीने और सावन का क्या संबंध है। ये समझना होगा कि भगवान शिव प्रकृति प्रेमी हैं। हिमालय की गोद में इनका निवास स्थान था। भांग, धतूरा, बेलपत्र जैसी वस्तुएं इनकी प्रिय हैं और ये सभी चीजों का रंग हरा ही है। भोलेबाबा प्रकृति के निकट रहते हैं और प्रकृति के हर एक कण से प्रेम करते हैं। यही वजह है कि हरे रंगे को इनका प्रिय माना जाता है।
हरे रंग से बुध देव देव होते हैं प्रसन्न
ऐसा माना जाता है कि बुध ग्रह से हरा रंग जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर है तो उन्हें हरा रंग धारण करना चाहिए। बुध देव बुद्धि, करियर, व्यापार से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक हरा रंग किसी रूप में भी धारण करता है उस पर बुध देव की कृपा होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
