Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Sawan Last Monday 2023: श्रावण का अंतिम सोमवार है बहुत विशेष, जानिये तिथि और महत्व
2023 के श्रावण का महीना 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगा। अधिकमास के कारण इस बार का श्रावण विशेष फलदायी रहा और इस दौरान किये गए धार्मिक कार्यो से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलते हैं।
किसी कारणवश अगर इस महीने में आपने धार्मिक कार्य नहीं किये हैं तो कम से कम अंतिम सोमवार को धर्म-कर्म के कुछ कार्य अवश्य कर लें। श्रावण तो वैसे भी शिव को बहुत प्रिय है, उसपर सोमवार उन्हें और भी प्रिय है। कुल मिलाकर श्रावण का सोमवार बहुत फलदायी दिन है और इस दिन शिव की पूजा अर्चना से संकट दूर होते हैं और सुख समृद्धि की वर्षा होती है।

आइये आपको बता दें कि इस श्रावण का अंतिम सोमवार कब है ताकि आप इस दिन अपने घर और अपने जीवन में सुख समृद्धि के आगमन के लिए शिव की आराधना कर लें।
सावन 2023 का आखिरी सोमवार कब है?
इस श्रावण मलमास या अधिकमास होने की वजह से 8 सोमवार पड़ें हैं। अब तक 7 सोमवार बीत चुके हैं और आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ रहा है। श्रावण की शुरुवात 3 जुलाई को मंगलवार के दिन हुई थी और पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ा था।
अंतिम सोमवार जो 28 अगस्त को है इस दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जायेगा। इसके बाद 31 अगस्त 2023 को श्रावण समाप्त हो रहा है। कहते हैं अंत भला तो सब भला। इसलिए कम से कम 28 अगस्त को अंतिम सोमवार के दिन जरुर व्रत रखें और शिव की पूजा कर अपने जीवन में मंगल लायें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
