Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sawan 2023: सप्ताह के सभी 7 दिन बरसेगी भोलेबाब की कृपा, शिवलिंग पर चढ़ाएं बस ये चीजें
4 जुलाई से इस साल का सावन शुरू होने जा रहा है। इस साल यह बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि हिन्दू पंचांग के अनुसार दो महीना लंबा सावन होगा। 19 सालों बाद बन रहे इस विशेष योग से श्रावण का महीना 59 दिनों का होने वाला है।
श्रावन का माह महादेव शिव को समर्पित होता है और उनको समर्पित कांवड़ यात्रा का भी आयोजन इसी शुभ महीने में किया जाता है। इस महीने का हर एक दिन वैसे तो शिवभक्तों के लिए ख़ास होता है लेकिन सावन के सोमवार का अपना विशेष महत्व होता है।

सावन के हर दिन भगवान् शिव की अराधना में भक्त रमे रहते हैं, मंदिर में घंटे बजते हैं और हर प्रांत में शिव भक्ति के गाने सुनाई पड़ते हैं। जानते हैं हर दिन के हिसाब से शिव को क्या चढ़ाना चाहिए और किन चीज़ों से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए -
सोमवार के दिन
सावन के सोमवार भगवान् शिव की अराधना के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और साथ साथ कच्चे दूध से अभिषेक करें। साथ ही धतूरा और भांग चढ़ाना ना भूलें। ऐसा करने से महादेव की कृपा से जीवन में ख़ुशी, अच्छा स्वास्थय और आर्थिक समृद्धि आएगी।

मंगलवार
सावन माह के मंगलवारों को शिवलिंग पर चन्दन का पेस्ट लगाएं। चन्दन की लड़की को हल्के से पानी के साथ घिसने से उसका पेस्ट तैयार होता है। कई मंदिरों में यह शिवलिंग के पास ही उपलब्ध होता है। चन्दन अर्पित करने से जीवन में शांति और सुकून की प्राप्ति होगी।
बुधवार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में आने वाले बुधवार के दिन शिवलिंग की पूजा में हरी मूंग दाल का प्रयोग करना चाहिए। इससे जीवन की अशुभता दूर होगी और किसी कार्य में आ रही बाधाओं का निवारण होगा। साथ ही नये अवसरों के द्वार भी खुलेंगे।

गुरुवार
सावन माह के गुरुवार के दिनों में शिव की पूजा में केला और चन्दन को अर्पित किया जाना चाहिए। इससे जीवन में समृद्धि के साथ साथ मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शुक्रवार
अविवाहितों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। सावन में आने वाले शुक्रवारों को शिवलिंग पर चावल और गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे अच्छे और मनोवांछित प्रेम व जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

शनिवार
श्रावण के शनिवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक काले तिल या सरसों के तेल से करें। ऐसा करने से जीवन की बाधाओं का तो निवारण होगा ही साथ ही शत्रुओं पर भी विजय हासिल होगी।
रविवार
सावन के रविवार के दिनों में महादेव को गुड़ चढ़ाएं। इससे आपके पूरे पारिवार में खुशियाँ और अच्छा स्वास्थय बना रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
