Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Sawan Adhikmaas 2023: सावन के बीच शुरू होगा अधिकमास, क्या इसमें पड़ने वाले सोमवार होंगे मान्य?
Sawan Adhikmaas 2023: हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन माह का शुभारंभ हो चुका है। खासतौर में उत्तर भारत में इसकी अलग ही धूम देखने को मिल रही है। सावन माह को लेकर यहां खूब उत्साह रहता है।
शिव भक्तों के लिए श्रावण मास भक्ति और आस्था का अनूठा पर्व है। इस साल श्रद्धालुओं की खुशी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सावन महीना 58 दिनों का है।

गौरतलब है कि साल 2023 में अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन दो महीनों का है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अधिकमास क्या है, ये कब से कब तक रहेगा और इस दौरान आने वाले सोमवार मान्य होंगे या नहीं?
साल 2023 में कब से कब तक रहेगा सावन?
इस साल 4 जुलाई को सावन शुरू हुआ था और इसका समापन 31 अगस्त को होगा।
सावन 2023 में सोमवार की तिथियां
पहला सोमवार - 10 जुलाई
दूसरा सोमवार - 17 जुलाई
तीसरा सोमवार - 24 जुलाई
चौथा सोमवार - 31 जुलाई
पांचवा सोमवार - 07 अगस्त
छठा सोमवार - 14 अगस्त
सातवां सोमवार - 21 अगस्त
आठवां सोमवार - 28 अगस्त
साल 2023 में दो चरण में मनाया जायेगा सावन

सावन इस बार दो चरणों में मनाया जायेगा। इसमें सावन के पहले 15 दिन कृष्ण पक्ष के रहेंगे और दूसरे 15 दिन शुक्ल पक्ष के होंगे। सावन का पहला चरण 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा और इसमें सावन सोमवार के दो व्रत पड़ेंगे। पहला व्रत 10 जुलाई को और दूसरा व्रत 17 जुलाई को रखा जायेगा। सावन का दूसरा चरण 17 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगा। इस चरण में सावन सोमवार 21 अगस्त और 28 अगस्त को पड़ेंगे।
अधिकमास 2023 कब से कब तक रहेगा?
सावन माह में ही अधिकमास की भी शुरुआत होने जा रही है। अधिकमास 18 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 16 अगस्त को होगा।
अधिकमास क्या होता है?
हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर तीन वर्ष में एक बार अतिरिक्त माह आता है जिसे अधिकमास कहते हैं। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस माह में पूजा पाठ और धार्मिक गतिविधियों का काफी महत्व होता है। हिंदू धर्म में अधिकमास की विशेष महत्ता बताई गयी है। सावन माह में अधिकमास होने से इस दौरान रुद्राभिषेक करने का विशेष लाभ मिलता है।
क्या अधिकमास में पड़ने वाले सोमवार मान्य हैं?
जानकारों के अनुसार, अधिकमास में पड़ने वाले सावन सोमवार की महत्ता भी अन्य सावन सोमवार के बराबर ही है। अधिकमास में पड़ने वाले सावन सोमवार 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त होंगे। अधिकमास में भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा करने का विधान है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
