Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan 2024: इस साल का सावन है बहुत शुभ, भोलेनाथ के भक्तों को मिलेंगे 5 सोमवारी व्रत
Sawan 2024 Kab Se Shuru Ho Raha Hai: हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान महादेव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति हेतु और कन्याएँ एक योग्य पति की प्राप्ति हेतु व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से विवाहित महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है साथ ही कन्याओं को शादी के लिए योग्य पति की प्राप्ति होती है।
श्रद्धालु मनवांछित फल प्राप्ति के लिए सावन में सोमवार को व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन सोमवारी व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से योग्य कन्याओं को बेहतर पति प्राप्त होता है। इसके साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली स्त्रियों को संतान की प्राप्ति होती है और सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होता है। आइये विस्तार पूर्वक जानते हैं इस वर्ष 2024 में सावन सोमवारी व्रत कब-कब है।

इस दिन से शुरू हो रहा है सावन 2024 (Sawan 2024 Starting Date)
हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ महीने की पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ रही है यानी इसके अगले दिन 22 जुलाई को सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। इस पवित्र महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।
सावन 2024 सोमवार व्रत डेट (Sawan Somwar Dates 2024)
प्रथम सोमवार - 22 जुलाई, 2024
द्वितीय सोमवार - 29 जुलाई, 2024
तृतीया सोमवार - 5 अगस्त, 2024
चतुर्थ सोमवार - 12 अगस्त, 2024
पंचम सोमवार - 19 अगस्त, 2024
सावन माह में जरूर करें ये काम (Sawan Ke Upay)
* अगर आप भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो स्नान ध्यान करके साफ एवं स्वच्छ वस्त्र धारण कर, भगवान महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं।
* सावन सोमवारी के व्रत रखने के लिए सर्वप्रथम सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। फिर सच्ची श्रद्धा के साथ पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करें। इससे उपासक को रोग, दोष एवं कष्ट से मुक्ति मिलती है।
* अगर आपके विवाह का योग बनने में समस्याएँ आ रही है तो 108 बेलपत्र पर चंदन के लेप से श्री राम लिखकर भगवान महादेव को अर्पित करें। ऐसा करने से निश्चित ही आपके विवाह योग बनने लगेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications