Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sawan Shivratri: 2023 की श्रावण शिवरात्रि के दिन बन रहा दुर्लभ संयोग! जानिये महत्व और पूजा का मुहूर्त
Sawan Shivratri 2023: श्रावण देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय माह है। इस माह में ऐसा भी कहा जाता है कि शिव स्वयं धरती पर विचरण करने आते हैं। श्रावण के महीने में की गयी शिव की पूजा या अभिषेक से शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तो पर कृपा बरसाते हैं।
ऐसे में श्रावण तो ऐसे ही बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है। श्रावण में भी शिवरात्रि की बात ही क्या? भोले भंडारी की कृपा पाने का सबसे उत्तम अवसर है ये। इस बार के श्रावण के साथ दूसरी महत्वपूर्ण बात ये है कि ये अधिकमास में पड़ रहा है।

अधिक मास या पुरुषोत्तम मास में किये गए धार्मिक कार्य का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। कहने का मतलब ये है कि इस बार की शिवरात्री का बहुत ही ज्यादा महत्व है।
श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि कब है?
2023 में श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त को सावन का दूसरा और अधिक मास का पहला शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। इतना ही नहीं, इस बार के शिवरात्रि में बहुत दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। एक तो सोमवार होने की वजह महत्वपूर्ण है ही उसपर से इस दिन सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग दोनों बन रहे हैं। एक तो श्रावण फिर अधिकमास फिर सोमवार और फिर दो दो महत्वपूर्ण योग, इस बार का शिवरात्रि दुर्लभ है।
सावन शिवरात्रि 2023 का शुभ मुहूर्त
हम आपको मुहूर्त भी बता देते हैं। शिवरात्रि पूजा का समय 14 अगस्त सुबह 10:25 से शुरू होकर 15 अगस्त दोपहर 12:42 पर समाप्त हो जाएगा। शिवरात्रि का व्रत सोमवार को ही रखा जायेगा।
श्रावण अधिक मास शिवरात्रि व्रत महत्व
शिवरात्रि का व्रत करने से शिव की कृपा बरसती है और जिस पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बरसे उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और बहुत यशश्वी हो जाता है। इस वर्ष 2023 में श्रावण के महीने में दो दो शिवरात्रि का अद्भुत मौका है। महादेव की पूजा करें रुद्राभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव कृपा करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
