Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
First Sawan Somwar: इस बार का श्रावण सोमवार है बहुत विशेष, सुख समृद्धि पाने का अनोखा अवसर
सावन के सोमवार को लेकर शिव भक्तो में बहुत ज्यादा उत्साह होता है। सोमवार को बहुत पवित्र माना जाता है और इस दिन व्रत भी किया जाता है। श्रावण के सोमवार का इतना महत्व क्यों है?
ख़ास तौर पर इस बार यानी 2023 के श्रावण के सोमवारों को और भी ज्यादा महत्व क्यों दिया जा रहा है? आइये हम आपको बताते हैं।

साल 2023 में सावन माह
इस बार 2023 में श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो रहा है 4 जुलाई दिन मंगलवार से और श्रावण का पहला सोमवार होगा 10 जुलाई को। सबसे पहली बात तो ये है कि ऋग्वेद में भी वर्णित है कि शिव को श्रावण माह बहुत प्रिय है और ख़ास तौर पर श्रावण का सोमवार बहुत पसंद है। ये भी कहा गया है कि पूरे वर्ष शिव की भक्ति करने से जो कृपा प्राप्त होगी उससे कहीं ज्यादा कृपा श्रावण में शिव की भक्ति से मिल जाती है।
अगर पूरे श्रावण आप शिव की पूजा अर्चना नहीं कर सकते हैं तो इस माह के सोमवार को कम से कम कर लीजिये। सोमवार शिव को बहुत प्रिय है और इस दिन शिव विशेष कृपा करते हैं। सोमवार के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने और बेलपत्र चढ़ाने से शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। एक विशेष बात ये कि इस बार के श्रावण में सोमवार के दिन ग्रहों और नक्षत्रो की दशा ऐसी बन रही है जिससे बहुत सुन्दर योग बन रहे हैं। इसलिए सोमवार का दिन शिव और शिव भक्तों दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के श्रावण में आठ सोमवार का व्रत होगा क्योंकि इस बार का श्रावण दो महीने का है।

सावन सोमवार का महत्व
हिन्दू धर्म ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार सोमवार को की गयी पूजा शिव को बहुत प्रिय है और शिव प्रसन्न हो गए तो फिर भाग्य बदल जाता है, सुख समृद्धि आती है और जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। विवाह योग्य जिन कन्याओं को सुन्दर पति चाहिए वो सोमवार का व्रत करें, शिव के आशीर्वाद से अच्छा वर मिलता है और जल्द ही विवाह हो जाता है। ये भी मान्यता है कि श्रावण में शिव धरती पर अपने ससुराल का भ्रमण करते हैं जिससे उनतक की गयी भक्ति जल्दी पहुंचती हैं। विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखें कि इस माह में किये गए दान पुण्य का विशेष फल मिलता है। अगर संभव हो तो श्रावण मास में शिव के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन जरुर करें। इससे शिव की विशेष कृपा मिलती है।

कैसे करें सावन सोमवार की पूजा (Sawan Somwar Puja 2023)
सुबह सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जायें।
घर की साफ़ सफाई करें और घर में गंगाजल छिड़कें।
स्नान कर स्वच्छ कपडे पहनें।
अपने पूजा स्थल पर या ईशान कोण में शिव की मूर्ति या फोटो लगायें।
शिव और इनके पूरे परिवार की पूजा करें जिसमें गणपति और कार्तिक भी शामिल हों।
किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या दूध से जलाभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
सोमवार व्रत कथा पढ़ें और सुनें।
सूर्यास्त में शिव का स्मरण कर व्रत का समापन कर लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
