Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Sawan Vastu Tips For Home: श्रावण माह में सुधारें वास्तु दोष! अटका हुआ कार्य होगा संपन्न
Sawan Vastu Tips For Home: 19 वर्षो बाद श्रावण और पुरुषोत्तम मास एक साथ आये हैं इसलिए इस बार के श्रावण का बहुत ज्यादा महत्व है। अधिकमास पर श्री हरी की कृपा होती है और श्रावण पर शिव की। यानी इस श्रावण दोनों की कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है।
शिव संहारकर्ता हैं, जिसपर शिव की कृपा होती है उसके सारे संकट ख़त्म हो जाते हैं और वो हर समस्या पर विजय प्राप्त कर लेता है। शिव का सबसे प्रिय महीना है श्रावण।

अगर श्रावण में अपने वास्तु दोष को सुधारने के लिए कुछ उपाय करें तो सुख समृद्धि और वैभव का आगमन होगा और साथ ही शिव की कृपा से सारे अवरुद्ध मार्ग खुल जायेंगे। आइये आपको बताते हैं शिव और श्रावण से जुड़े वास्तु उपाय जिससे आपको जरुर फायदा होगा।
शिवलिंग उपाय
अगर आप श्रावण माह में घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो उसके लिए दिशा जान लीजिये। शिवलिंग कहीं भी स्थापित नहीं किया जाता है। शिवलिंग को हमेशा घर के उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा जिसे ईशान कोण भी कहते हैं, वहीं स्थापित करना उचित है। इस दिशा को देवी देवताओं की दिशा कहते हैं, मंदिर भी इसी दिशा में रखना चाहिए या घर में पूजा पाठ भी करना हो तो इस दिशा में ही बैठ के करना चाहिए।
रुद्राक्ष उपाय
घर में पूजा स्थल पर शिवलिंग है तो फिर उस शिवलिंग के पास रुद्राक्ष जरुर रखें। रुद्राक्ष शिव को प्रिय है। शिवलिंग की पूजा कर लेने के बाद रुद्राक्ष को लाल कपड़े में बांधकर किसी सुरक्षित और पवित्र जगह रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आयेगी और धन की हानि नहीं होगी।
तुलसी उपाय
तुलसी का पौधा घर पर आये नकारात्मक प्रभाव को कम कर देता है। हिन्दू धर्म में तुलसी को माता समान मानते हैं और तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है क्योंकि श्री हरी विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। अब जहां तुलसी होगी वहां विष्णु की कृपा होगी ही। और शिव को विष्णु बहुत प्रिय हैं। इसलिए श्रावण माह में घर में तुलसी का पौधा लगाएं। उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से घर में सुख शांति और सम्पन्नता आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
