Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Sawan Somwar: सावन माह का होने वाला है समापन, आखिरी सोमवार को ये छोटा उपाय करके पा लें महादेव की पूर्ण कृपा
Sawan last Monday 2023: हिंदू धर्म में सावन महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। 2023 में श्रावण माह 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगा। अधिकमास के कारण इस बार का श्रावण विशेष फलदायी रहा। सावन में किये गए धार्मिक कार्यो से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलते हैं।
सावन में आने वाले सोमवार का सीधा सबंध महादेव से माना जाता है। लोगों की ऐसी आस्था है कि सावन सोमवार का व्रत व पूजा-पाठ करने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

इस बार दो महीने का सावन होने की वजह से इस बार भक्तों को 8 सोमवार मिले। सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ रहा है। यदि कोई जातक सावन में भगवान शिव की कृपा के लिए कुछ नहीं कर पाया है तो सावन का आखिरी सोमवार आपके लिए सुनहरा मौका है। सावन के आखिरी सोमवार पर पूरे विधि विधान से पूजा और एक छोटा सा उपाय करके पूरे श्रावण मास का फल प्राप्त कर सकते हैं।
कब है सावन का अंतिम सोमवार
31 अगस्त से भाद्रपद माह का प्रारंभ हो जायेगा और दो माह लंबे सावन माह का समापन। सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ रहा है और इसी दिन सोम प्रदोष व्रत होने के कारण इसकी शुभता और अधिक बढ़ गयी है।
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये कार्य
सावन सोमवार के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएँ और महादेव का ध्यान करें। आप इस दिन व्रत का संकल्प लें।
इस दिन मंदिर अवश्य जाएं। वहां शिवलिंग का जल अभिषेक करें। दूध, दही, चंदन का लेप लगाकर शिवजी को प्रसन्न करें।
आप ओम नमः शिवायः मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ भी करें। शिव जी की आरती करें।
भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
भगवान शिव को भोलेबाबा कहा जाता है और ऐसा इसलिए है क्योंकि भक्त सच्चे मन से एक लोटा जल चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। शिवजी बहुत दयालु और कृपालु माने गए हैं। आप सावन के अंतिम सोमवार को जल में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करें। संभव हो तो यह कार्य आप अभिजीत मुहूर्त में करें। महादेव आपका कल्याण अवश्य करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
