Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Sawan Month: सावन में दाढ़ी-बाल कटवा सकते हैं या नहीं?
Sawan me baal katna chahiye ya nahi: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र माह में भगवान शिव कैलाश छोड़ धरती पर भ्रमण के लिए आते हैं।
देवशयनी एकादशी के बाद अगले चार महीनों के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और इस दौरान सृष्टि की देखरेख का कार्य महादेव सँभालते हैं।

यही वजह है सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह में शिव की कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। सावन महीने में बाल और दाढ़ी बनवाने से जुड़े नियम भी बताये गए हैं। जानते हैं आखिर श्रावण मास में बाल और दाढ़ी न काटने के पीछे क्या कारण है।
सावन में बाल न काटने के पीछे क्या कारण है?
हम सब ने ये जरूर सुना है कि सावन में बाल नहीं काटने चाहिए, मगर इसके पीछे की वजह शायद ही कुछ लोगों को मालूम हो। इस बात को समझना जरूरी है कि किसी भी मान्यता की शुरुआत, तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार होती है। पुराने समय में दाढ़ी बनाने और बाल काटने के लिए जिन उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था वो लोहे के होते थे और उनकी धार बहुत तेज रहती थी। ऐसे में कटने और चोट लगने की संभावना ज्यादा रहती थी।
सावन के महीने में बरसात ज्यादा होती है और धुप कम निकलती है। इस वजह से घाव में संक्रमण होने की आशंका ज्यादा थी। यही वजह है कि जख्म और घाव से बचाव के लिए सावन माह में बाल काटना और दाढ़ी बनाना वर्जित है।

सावन में नाख़ून काटने की भी है मनाही
सावन के महीने में नाखून काटना भी वर्जित है। इतना ही नहीं, इस माह में शरीर र तेल मालिश करना भी मना है। ऐसी मान्यता है कि तेल मालिश से व्यक्ति पर ग्रह दोष लग जाता है और सावन पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिल पाता है।
श्रावण मास में जातकों को भोग-विलासिता और तामसिक चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
तप और साधना का महीना है सावन
इस महीने में तन-मन को स्वच्छ रखना चाहिए। अपना ज्यादा से ज्यादा समय शिव की आराधना में बिताना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
