Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Sawan 2023: इस बार का श्रावण है अद्भुत! दो महीने का श्रावण और पड़ेंगे 8 सोमवार, 19 साल बाद बना ऐसा संयोग
देवों के देव महादेव को समर्पित श्रावण मास इस बार बहुत विशेष है। आमतौर पर श्रावण मास एक महीने का ही होता है लेकिन इस बार 2023 में श्रावण लगभग दो महीने का होने वाला है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन 59 दिनों का होगा और इस बार सावन माह में 8 सोमवार पड़ेंगे। ऐसा श्रावण मास 19 वर्षों के बाद आया है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वर्ष 2023 यानी की विक्रम संवत 2080 अधिक मास वाला है।

अधिकमास यानी इस वर्ष 12 नहीं 13 महीने होंगे। यही वजह है कि श्रावण इस बार दो महीने का होगा। शिव भक्तों के लिए सुख समृद्धि की बरसात लाने वाला है इस बार का सावन। आइये जानते हैं सावन मास का महत्व और 8 सोमवार का पूजा मुहूर्त।
सावन मास 2023 कब से शुरू होगा?
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यानी 2023 में श्रावण मास का आरंभ 4 जुलाई से होगा जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 8 सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा और आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।
सावन सोमवार 2023 की तिथियां
पहला सोमवार - 10 जुलाई
दूसरा सोमवार - 17 जुलाई
तीसरा सोमवार - 24 जुलाई
चौथा सोमवार - 31 जुलाई
पांचवा सोमवार - 07 अगस्त
छठा सोमवार - 14 अगस्त
सातवां सोमवार - 21 अगस्त
आठवां सोमवार - 28 अगस्त

सावन सोमवार का महत्व
शिव के बारे में कहा जाता है कि राम भी उनका और रावण भी उनका। इसका मतलब हुआ कि वो भक्तो में भेदभाव नहीं करते हैं, जो सच्चे मन से शिव को भजता है शिव प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूरी करते हैं, चाहे वो कोई असुर ही क्यों ना हो। खास तौर पर श्रावण मास में शिव सुलभ होते हैं, ऐसी मान्यता है।
वो अपने भक्तों की प्रार्थना को इस मास में जल्दी सुनते हैं। और श्रावण में भी अगर सोमवार के दिन भोले बाबा को याद किया जाये तो और भी जल्दी सुनते हैं। इसलिए सावन के सोमवार का बहुत ज्यादा महत्व है। हलाहल को कंठ में धारण किये शिव इस मास में जलाभिषेक से बहुत प्रसन्न होते हैं इसलिए अगर पूरे मास शिवलिंग पर जलाभिषेक संभव ना हो पाए तो कम से कम सोमवार के दिन जल जरुर चढ़ाएं।
बिल्व पत्र भांग धतुरा से शिव प्रसन्न होते हैं। अगर संभव हो तो इस मास में कांवर यात्रा जरुर करें। इससे शिव प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। सोमवार का व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्त्रियां सोमवार का व्रत करें तो सुयोग्य पति मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
