Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sawan Upay: शिवलिंग पूजा करने वाले हर व्यक्ति को जाननी चाहिए ये बात, जानें कैसे कर सकते हैं सभी 9 ग्रह को शांत
Shivling Puja: 59 दिनों का विशेष सावन माह जारी है और शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ बराबर बनी हुई है। सावन के महीने में सच्चे मन से महादेव की आराधना जीवन में ना केवल सभी समस्याओं को दूर करती है बल्कि भगवान् शिव की विशेष कृपा दृष्टि बनाये रखती है।
इस अवधि में शिवलिंग के जलाभिषेक और पूजा का भी ख़ास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव लिंग की पूजा से ग्रहों के भी उपाय होते हैं और उनके प्रभाव को अपने पक्ष में किया जा सकता है। जानते हैं कौन से वे ग्रह सम्बन्धी उपाय हैं जो शिवलिंग की पूजा के दौरान किये जा सकते हैं-

सूर्य देव संबंधी उपाय
भाग्य में सूर्य की चमक बनाये रखने के लिए यह उपाय किया जा सकता है। शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद चन्दन लगाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
चन्द्र देव
वैसे तो पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के बल को अपने पक्ष में करने के लिए उपाय किये जाते हैं। लेकिन सावन के माह में शिवलिंग की पूजा के दौरान भी एक उपाय से चन्द्र देव को प्रसन्न किया जा सकता है। शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करने से चंद्रमा की युति आपके पक्ष में होगी।
मंगल देव
कुंडली पर मंगल का भारी होना जीवन में कई तरह की समस्याओं और बाधाओं को लाता है। इसलिए व्यक्ति हमेशा मंगल को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से मंगल को प्रसन्न किया जा सकता है।
बुद्ध देव
शिवलिंग के इस उपाय से बुद्ध ग्रह को ज्योतिषी रूप में शांत किया जा सकता है। शिवलिंग पर बिल्व पात्र चढ़ाने से बुद्ध देव प्रसन्न होते हैं।

बृहस्पति देव
कई बार राशियों में बृहस्पति ग्रह की दशा और दिशा बिगड़ी हुई हो सकती है। ऐसे में शिवलिंग पर भिगोई हुई चने की दाल को चढ़ाने से बृहस्पति देव का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
शुक्र देव
शिवलिंग पर दूध से अभिषेक सामान्य है। लेकिन शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर दही से अभिषेक किया जाना चाहिए।
शनि देव
शनि के प्रकोप से हर कोई बचकर रहना चाहता है। शनि के नकारात्मक प्रभाव से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए शिवलिंग के समक्ष धुप जलानी चाहिए।
राहु-केतु
शनि की तरह ही राहु और केतु का भी बुरा प्रभाव जीवन में कई समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है। राहु केतु को प्रसन्न रखने के लिए शिवलिंग के ऊपर स्थापित नाग देवता का जलाभिषेक करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications