Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Sawan Shivratri 2024: साल में सबसे पवित्र मानी जाती है सावन शिवरात्रि, नोट करें सही तिथि-मुहूर्त
Sawan Shivratri 2024 Kab Hai: धार्मिक मान्यता के मुताबिक मासिक शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से साधक को सुख, शांति, समृद्धि के साथ विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन में आ रही संपूर्ण समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
सावन के पवित्र महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि बहुत ही खास होती है क्योंकि यह पर्व भगवान महादेव के प्रिय महीने में पड़ता है। इस दिन व्रत करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान महादेव को समर्पित है।

प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व बेहद ही धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार सावन शिवरात्रि की तिथि को लेकर लोग बहुत अधिक संदेह में है। कुछ लोग सावन शिवरात्रि 1 अगस्त को बता रहे हैं तो कुछ लोग सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाने की बात कर रहे हैं। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको हिंदू पंचांग के मुताबिक बताएंगे कि सावन की शिवरात्रि किस तारीख को मनाई जाएगी।
सावन शिवरात्रि 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri 2024 Kab Hai)
पंचांग के मुताबिक सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त दोपहर 3:26 पर प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 3 अगस्त को दोपहर 3:50 पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में मुख्य रूप से सावन शिवरात्रि का पर्व 2 अगस्त को मनाया जाएगा।
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Ki Puja Vidhi)
मासिक शिवरात्रि के पावन पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य दें। फिर देवी देवताओं के ध्यान के साथ दिनचर्या की शुरुआत करें। अब साफ एवं स्वच्छ कपड़े धारण करें। इसके बाद मंदिर की सफाई कर चौकी पर साफ वस्त्र बिछाएँ। तत्पश्चात् भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या प्रतिमा विराजमान करें। कच्चे दूध, दही, गंगाजल और साफ जल तथा शहद की पंचामृत बनाकर भगवान शिव जी को अभिषेक करें और बेलपत्र, धतूरा, भांग इत्यादि अर्पित करें। देसी घी का दीपक प्रज्वलित कर आरती करें और शिव मंत्रों का विधिवत जाप करें। शिव चालीसा का ध्यान पूर्वक पाठ करें। यह आपके जीवन के लिए बेहद ही कल्याणकारी साबित होगा। अंत में खीर, फल, हलवे तथा मिष्ठान का भोग लगाकर लोगों में प्रसादी वितरण करें।
मासिक शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट
फूल
बेलपत्र
चंदन
शहद
दही
देसी घी
धतूरा
रोली
दीपक
पूजा के बर्तन
गंगाजल और साफ जल
नारियल
अगरबत्ती
सावन शिवरात्रि के उपाय
विवाह में आ रही संपूर्ण बाधाएँ दूर करने के लिए सोमवार के दिन महादेव का अभिषेक करें। इसके साथ जल्द विवाह होने की भगवान से कामना करें। इस टोटके को करने से विवाह में आ रही बाधाएँ जल्द ही समाप्त हो जाती है और विवाह योग जल्द बन जायेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
