Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
विवाह का नहीं बन रहा है कोई योग या शादी में आ रही अड़चन, सावन में इन उपायों से दूर होगी
सावन का पावन महीना शुरु होने वाला है। शिव मंदिरों में भक्त विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करने से लोगों के कई कष्ट दूर होते है। जिन लड़कियों और लड़कों की शादी में रुकावट आ रही हो कुछ उपायों के द्वारा उन्हें भी दूर किया जा सकता है।
सावन के महीने में अक्सर कुवांरी लड़कियां और लड़के सोमवार का व्रत भी रखते हैं, ताकि महादेव उनके खुश होकर उनके विवाह में आ रही रुकावट को दूर कर सकें और उनके वैवाहिक जीवन को सफल बना सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से विवाह संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
सावन सोमवार के उपाय
उपाय 1. - अच्छा वर मिलने और जल्दी विवाह होने के लिए सावन के महीने में कुंवारी लड़कियां सावन के सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर, बाल्टी में थोड़ा सा गंगा जल और चुटकीभर हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के दौरान 'ॐ नमः शिवाय ' का जाप जरूर करें।
उपाय 2. - सावन के सोमवार के दिन कुवारी लड़कियां या लड़के जल्दी विवाह के लिए पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहने। इसके बाद नंगे पैर शिव मंदिर जाएं। मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ गणेश जी, मां पार्वती, नंदी और कार्तिकेय जी की भी पूजा करें। ऐसा करने से शादी से जुड़ी अधिकतर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

उपाय 3 - अगर सावन के महीने में भगवान शिव और माती पार्वती की एक साथ पूजा की जाएं तो आपका विवाह जल्दी हो सकता है। इतना ही नहीं आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद बना रहता है।
उपाय 4 - सावन के सोमवार के दिन कुवारी लड़की, और लड़े शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करें। इसके साथ ही 108 बेल पत्र शिव जी पर चढ़ाएं। हर एक बेलपत्र में श्री राम लिखना न भूलें। ये उपाय आप सावन के हर सोमवार करें। ऐसा करने से आपका विवाह बहुत जल्दी हो जाएगा।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
