Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Sawan Upay: भोलबाबा को प्रसन्न करके घर की दरिद्रता करें दूर, सावन महीने में कर लें ये उपाय
भगवान शिव के भक्त देश ही नहीं, पूरी दुनिया में मौजूद हैं। हिंदू धर्म में शिवजी को संहारक बताया गया है लेकिन सबसे बड़े दाता भी भोलेबाबा ही हैं। उनसे भक्त जो मांग ले, वो किसी को निराश नहीं करते हैं।
कहा जाता है महादेव प्रेम और श्रद्धा की उम्मीद रखते हैं। जो जातक सच्चे मन से भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लौटा जल ही चढ़ा आता है भगवान उसकी रक्षा के लिए तैयार हो जाते हैं।

सावन माह को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और श्रद्धालुओं के लिए भी ये विशेष महत्व रखता है। इस दौरान उनकी कृपा पाने के लिए लोग व्रत, पूजा-पाठ और कुछ विशेष उपाय भी करते हैं। जल्द ही इस साल का श्रावण मास शुरू होने वाला है। सावन माह को लेकर तैयारियां भी जोरो पर हैं। इस विशेष महीने में श्रद्धापूर्वक शिव जी की आराधना करने से महादेव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है।
दोनों की कृपा पार्क वैवाहिक जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो महादेव आपकी परेशानी का हल दे सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय आपके लिए धन और समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सावन माह के उन उपायों के बारे में जो आपको मालामाल बना देंगे और आपके जीवन में खुशहाली ले आएंगे।
1. गंगाजल
हिंदू धर्म में इसे सबसे पवित्र तत्वों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से आपको मनचाहा फल मिल सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गंगाजल उन लोगों के लिए समृद्धि और सौभाग्य भी ला सकता है जो इसे अपनी रसोई में रखते हैं। इस उपाय को करने से घर में सुख-संपदा का आगमन होता है।
2. चांदी का त्रिशूल
हिंदू धर्म में चांदी के त्रिशूल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मूल रूप से एक त्रिशूल है और इसे सोमवार को घर लाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। अगर कोई चांदी का त्रिशूल नहीं खरीद पाता है तो वह तांबे का त्रिशूल भी खरीदकर घर ला सकते हैं। इस उपाय से घर और जीवन में समृद्धि आएगी और किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
3. भस्म
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह उन तत्वों में से एक माना जाता है जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में भस्म को मंदिर में रखना बहुत शुभ होता है। अगर आप भगवान शिव की मूर्ति के साथ भस्म भी रखेंगे तो भगवान बेहद प्रसन्न होंगे। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

4. रुद्राक्ष
यह एक फल है और इसकी सूखी गुठलियों का उपयोग लोग प्रार्थना माला के रूप में करते हैं। सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर लाना शुभ होता है क्योंकि यह व्यक्ति की किस्मत बदल सकता है। साथ ही घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और परिवार के सदस्यों के बीच यदि कोई विवाद हो तो वह शांत हो जाता है। साथ ही इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
5. चांदी का कड़ा
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कंगन पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसके प्रभाव से तीर्थयात्रा के लिए शुभ योग बनता है। मगर यह तब असरकारी रहेगा श्रावण के महीने में सोमवार को कड़ा घर लाया जाए।
6. नाग-नागिन का जोड़ा
भगवान शिव के गले में नाग लिपटा रहता है इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन माह में चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना शुभ होता है। इसे आपको घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाना होगा इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और समृद्धि आएगी। आपका अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है।
7. चांदी का बेलपत्र
शास्त्रों के अनुसार बेलपत्र एक आवश्यक पत्ता है जिसके बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि इसे भगवान शिव को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यदि धन संबंधी परेशानी हो या अन्य कोई बाधा हो तो यह उपाय करने से समस्याओं का निवारण होता है।
8. डमरू
भगवान शिव अपने हाथों में डमरू लिए रहते हैं। ध्वनि नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करती है। इसकी ध्वनि से मानसिक तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में सोमवार के दिन डमरू घर लाना शुभ माना जाता है और इसे बच्चे को उपहार में भी दिया जा सकता है। ऐसा करने से इस दौरान आपको धन की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
