Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
सावन महीने में हर पति-पत्नी को करना चाहिए ये उपाय, वैवाहिक रिश्ते में बना रहेगा शिव-पार्वती जैसा प्रेम
श्रावण मास हिंदू मान्यताओं के अनुसार एक पवित्र महीना है। श्रावण मास का प्रत्येक दिन शिव पूजा के लिए शुभ माना जाता है, विशेषकर श्रावण माह के सभी सोमवार।
ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस पवित्र महीने में सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह महीना प्रेम और अपने प्रेम को पूरा करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है।

जिन लड़कियों की शादी में दिक्कत आ रही हो या जिन लड़कों की शादी नहीं हो रही हो, श्रावण मास में कुछ विशेष उपाय करने से उनकी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
अगर आपकी भी शादी होने में कोई दिक्कत है या वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो शिव आराधना से आपको सहायता मिल सकती है। आपका रिश्ता मजबूत होगा और पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। श्रावण मास के दौरान किए जाने वाले कुछ ख़ास उपाय हैं -
विवादों के निपटारे के लिए
यदि पति-पत्नी के बीच विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया हो तो श्रावण मास में भगवान शिव का ध्यान करें और नियमित रूप से एक लोटे जल में लाल फूल, दूध और केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
प्यार को जीतने के लिए
अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो इसके लिए बुधवार का दिन विशेष लाभकारी साबित होगा। अपने प्यार का इजहार करते समय सफेद फूल दें। अपनी बात पूरे विश्वास और ईमानदारी से कहें।
वैवाहिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए
यदि आपके विवाह में लंबे समय से कोई समस्या या बाधा आ रही है तो यह उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को अविवाहित लड़कियां और लड़के सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद नंगे पैर शिव मंदिर जाएं और शिव, गणेश, पार्वती देवी, नंदी और कार्तिकेय की पूजा करें। इससे आपकी शादी से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

प्रेम विवाह की बाधा दूर करने के लिए
जो कन्या अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं लेकिन शादी में रुकावटें आ रही हैं उन्हें श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। नहाने के पानी में गंगा जल और एक चुटकी हल्दी मिलानी चाहिए। स्नान करते समय 'ओम नमः शिवाय' का जाप करें।
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन माह के बुधवार के दिन शुद्ध जल में थोड़ा दूध, केसर और लाल रंग के फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही सोमवार का व्रत करें। इससे देवी पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा प्रदान करते हैं।
जल्द विवाह संयोग के लिए
जो लोग आपस में विवाह करना चाहते हैं उन्हें सोमवार के दिन किसी भी मंदिर में शिवलिंग पर साथ जाकर जलाभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही 108 बेलपत्र पर जय श्री राम लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय विवाह के लिए शुभ संयोग लेकर आएगा।
विवाह से जुड़ी अन्य समस्यों से मुक्ति के लिए
अविवाहित जोड़ों को श्रावण माह के सोमवार के दिन भगवान शिव और पार्वती की एक साथ पूजा करनी चाहिए। इससे विवाह के शुभ संयोग बनेंगे। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
