Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mangla Gauri Vrat 2023: कल रखा जाएगा सावन माह का दूसरा मंगला गौरी व्रत, नोट करें शुभ मुहूर्त
Mangla Gauri Vrat 2023: श्रावण माह की महत्ता का जिक्र धर्म-पुराणों में भी मिलता है। यह पूरा महीना भगवान शिव की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
जिस तरह से सावन महीने के सभी सोमवार शिवजी को समर्पित हैं, ठीक उसी तरह श्रावण मास के मंगलवार माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित हैं। सावन मंगलवार को मंगला गौरी व्रत का पालन किया जाता है।

सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ख़ास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत करने वाली महिलाओं को अखंड सुहाग, सौभाग्य, संतान प्राप्ति और घर की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइये जान लेते हैं सावन 2023 का दूसरा मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा।
दूसरा मंगला गौरी व्रत कब है?
इस वर्ष सावन महीने का शुभारंभ 4 जुलाई मंगलवार से हुआ और इसी दिन पहला मंगला गौरी व्रत रखा गया था। अब दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई को पड़ रहा है। यह व्रत श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाएगा। मंगला गौरी बहुत ही शुभ परिणाम देगा। इस दिन धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग और अमृत योग का निर्माण हो रहा है।
मंगला गौरी व्रत के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
महागौरी का मंत्र: सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
'ॐ श्री मंगला गौरी नमः'
'ॐ गौरी शंकराय नमः'
'ओम गौरी शंकराय नमः'

मंगला गौरी व्रत का क्या महत्व है?
माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए काफी कठिन तपस्या की थी। उन्होंने भगवान शिव को ही अपने स्वामी के रूप में मान लिया था और उन्हें पाने के लिए कई जन्म लिए। मौजूदा समय में हर सुहागिन माता पार्वती के समान अपने जीवन में पति का प्रेम पाना चाहती है और यह व्रत उनकी इस मनोकामना को पूरी करता है।
यह वैवाहिक जीवन की समस्याओं और कलह को शांत करता है और सुख समृद्धि लाता है। ऐसी मान्यता है कि मंगला गौरी माता के आशीर्वाद से सूनी गोद भी भर जाती है। साथ ही पति की लंबी आयु के साथ अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
अगला मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा?
अगला मंगला गौरी व्रत 18 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई, 1 अगस्त, 8 अगस्त, 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्त को मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications