Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Sawan Second Somwar Date: सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या के साथ बन रहे हैं ये शुभ संयोग
Sawan Ka Dusra Somwar: इस साल का बेहद ख़ास दो माह लंबा सावन जारी है और हर तरफ शिव भक्ति की छटा बिखरी हुई है। शिव मंदिरों और पूजा स्थलों की भीड़ भी अनूठी है।
सावन के सभी सोमवारों का विशेष महत्व होता है और इस दिन महादेव की ख़ास अराधना की जाती है। इस बार सावन का दूसरा सोमवार और भी ख़ास होगा क्योंकि इस दिन सोमवती अमावस्या भी पड़ेगी। जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार की तिथि, मुहूर्त और शुभ योग के बारे में विस्तार से -

सावन का दूसरा सोमवार कब है?
इस बार सावन में 8 सोमवार आयेंगे। सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को है, इस दिन सोमवती अमावस्या भी पड़ रही है।
सावन सोमवार पर बन रहे शुभ योग एवं दुर्लभ संयोग
17 जुलाई को सोमवती अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के साथ ही कुछ ख़ास योग भी बनने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं, इसलिए इस दिन कर्क संक्राति भी मनाई जायेगी। इस दिन रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी रहेगा। बिना शिववास के रुद्राभिषेक नहीं किया जाता है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार के दिन आप शिव रुद्राभिषेक भी कर सकेंगे। इसके साथ दूसरा सावन सोमवार पुनर्वसु नक्षत्र में पड़ रहा है जो बेहद शुभ नक्षत्र माना जाता है।

सावन सोमवार का विशेष महत्व
इतने शुभ और दुर्लभ संयोग के कारण 17 जुलाई की तारीख बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इस दिन पितृ दोष, कालसर्प दोष और शनि दोष आदि कर्मकांडों को पूरा करके दूर किये जा सकते हैं। इसके साथ ही अमावस्या के उपलक्ष्य में पितरों का तर्पण करके उनकी आत्मा को शांति दिलाई जा सकती है। जीवन में आ रही समस्याओं और विवाह में आ रही बाधाओं को शिव स्तुति करने से दूर किया जा सकता है। साथ ही रोगों से मुक्ति और स्वस्थ जीवन की कामना को भी पूरा किया जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications